आजमगढ़ में युवक की सीने पर गोली मारकर हत्या:एकादशी पर घर में पूजा कर रहा था, बाइक से आए तीन बदमाशों ने किया हमला

आजमगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक के सीने में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के समय युवक घर में एकादशी पर भगवान की पूजा कर रहा था। इसी बीच एक बाइक पर सवार तीन बदमाश मौके पर पहुंचे। ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित गुप्ता के रूप में हुई है। वही घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्राधिकारी लालगंज भूपेश कुमार पाण्डेय, बरदह थाने के प्रभारी राजीव कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में फोर्स मौके पर पहुंच गई। परिजन से बात कर घटना की जानकारी ली। उसके बाद हमलावरों की तलाश में जुट गई। घटना शनिवार रात करीब 8 बजे बरदह थाना क्षेत्र की है। डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजन से मामले में तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है। खबर अपडेट की जा रही है. …