आजमगढ़ जिले के तरवा थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नूरपुर भवरपुर में उदंति नदी पुल के पास सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। यह दुर्घटना उस समय हुई जब बाइक सवार युवक अपनी पत्नी के साथ बच्ची को दवा दिलाने जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक अजय कुमार 44 पुत्र महेंद्र कुमार उनकी पत्नी और 8 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से तीनों गालों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया जहां इलाज के दौरान अजय कुमार की मौत हो गई जबकि पत्नी और बच्ची का इलाज चल रहा है। इस मामले की सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया और PWD पर सड़कों को न बनाने का आरोप लगाया है। यही कारण है के दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जानकारी मिलने के बाद तरवा थाने के प्रभारी चंद्रदीप कुमार मौके पर पहुंचे। और ग्रामीणों को समझा बूझाकर किसी तरह से शांत कराया। इसके साथी डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस का कहना कि अभी मामले में शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।