आशुतोष महाराज बोले- मैं अपनी जान दे दूंगा:हमलावर अब तक पकड़ा नहीं गया; प्रयागराज SP GRP अविमुक्तेश्वरानंद का चेला

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी ने खुदकुशी करने की चेतावनी दी है। प्रयागराज में गुरुवार को उन्होंने कहा, दूसरों के हाथ से मरने से अच्छा है कि खुद मर जाऊं। आशुतोष महाराज चलती ट्रेन में हमले की जांच और अपनी सुरक्षा को लेकर नाखुश हैं। उन्होंने कहा- मेरा मेडिकल बोर्ड से परीक्षण भी कराया गया है, इसके बावजूद दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आशुतोष महाराज ने चेतावनी देते हुए कहा, यदि जल्द ही निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वह अधिकारियों को एक लेटर लिखेंगे। जिसमें शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी, दिवेश शर्मा (मथुरा), GRP प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक और प्रयागराज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी के नाम पत्र लिखकर अपनी जान दे दूंगा। आशुतोष बोले- SP GRP अविमुक्तेश्वरानंद का चेला
आशुतोष महाराज ने प्रयागराज GRP पर गंभीर आरोप लगाए। कहा- इनके लोग सही से जांच नहीं कर रहे हैं, जब मैंने नामजद FIR करवाई तो इन्होने अज्ञात में मुकदमा क्यों लिखा? साथ में मेरा बयान नहीं दर्ज कराया। उन्होंने कहा की GRP के लोग अविमुक्तेश्वरानंद के चेला हैं। SP GRP प्रशांत वर्मा खुद अविमुक्तेश्वरानंद का चेला है, सब उसके कहने पर कर रहा है। उन्होंने जांच बदलवाने की मागं की। साथ ही आरोप लगाया कि मुझे कुछ हुआ तो इसके जिम्मेदार जीआरपी SP होगा। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से कार्रवाई की मांग की
आशुतोष महाराज ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को भी व्हाट्सअप पर मैसेज कर कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने लिखा- उपमुख्यमंत्री आपकी सरकार में आप स्वास्थ्य मंत्री है, मैने आपको भी 2 पहले दिन बताया कि मेरा बोर्ड मेडिकल प्रयागराज से करा दीजिए। आपके सीएमओ प्रयागराज को भी 9 मार्च को ईमेल ओर व्हाट्सएप से मांग की। फोन किया, लेकिन CMO ने रिसीव नहीं किया। मेरा आपसे फिर से निवेदन है कि मेरा आज बोर्ड मेडिकल कराकर दूध का दूध पानी का पानी करा दे। अब पढ़िए आशुतोष महाराज पर कैसे हुआ था हमला
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष महाराज पर 8 मार्च की सुबह करीब 5 बजे हमला हुआ था। उस समय आशुतोष महाराज रीवा एक्सप्रेस से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहे थे। शिकायत में उन्होंने बताया था कि कौशांबी जिले में फतेहपुर और सिराथू स्टेशन के बीच जब वह ट्रेन के टॉयलेट की ओर गए, तभी किसी ने उन पर हमला कर दिया। वहीं, जांच कर रही जीआरपी की टीम ने अभी तक 200 से ज्यादा CCTV खंगाले हैं। लेकिन, किसी भी फुटेज में हमला करते समय या कोई भी हमलावर चढ़ते-उतरते समय नहीं दिखाई दे रहा है। दूसरी तरफ जांच में आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने अपना बयान देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने जांच बदलने के लिए केंद्रीय गृह सचिव को लिखा पत्र है। स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराने की मांग की है।
———————– ये खबर भी पढ़ें… आशुतोष महाराज बोले-21 लाख के लिए मुझ पर हमला किया, मेरे पास शंकराचार्य के खिलाफ तगड़े सबूत ‘21 लाख रुपए के लालच में मुझ पर हमला किया और कराया गया। मुझे कोर्ट तक पहुंचने और सबूत देने से रोकने के लिए यह साजिश रची गई।’ यह दावा जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष महाराज ने किया है। आशुतोष, रविवार को रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे। सुबह करीब 5 बजे कौशांबी में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन में उन पर जानलेवा हमला हुआ। पढ़ें पूरी खबर