T-20 वर्ल्ड कप का फाइनल देखने के लिए लखनऊवालों ने बड़ी स्क्रीन और प्रोजेक्टर लगवाए हैं। बाजारों में LED स्क्रीन लगाई गई है तो पार्कों में टेंट लगाकर प्रोजेक्टर पर मैच देखा जा रहा है। राजाजीपुरम स्थित सेंट स्टीफेन जोसफ कॉलेज और कपूरथला चौराहे पर बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। रात 9:40 पर न्यूजीलैंड का चौथा विकेट गिरते ही कपूरथला में भांगड़े पर डांस शुरू हो गया। विनम्रखंड के पार्क में लोग इकट्ठा होकर मैच देख रहे हैं। इस्माइलगंज द्वितीय वार्ड के दयाल पार्क में होली मिलन समारोह के साथ वर्ल्ड कप का फाइनल बड़ी स्क्रीन पर देखा जा रहा है। निगोहां के अन्नपूर्णा मैदान में एक तिलक समारोह में भी LED स्क्रीन लगाकर मेहमानों और निमंत्रण में आने वालों को मैच दिखाया जा रहा है। सुबह 1090 चौराहे पर लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से टीम इंडिया के लिए मैराथन कराई गई थी। दिन में गोमतीनगर में टीम इंडिया की जीत के लिए हवन किया गया था। 5 तस्वीरें देखिए- वर्ल्ड कप फाइनल की लखनऊ की दीवानगी के पल-पल के अपडेट नीचे ब्लॉग में पढ़िए-