इंदिरा नगर में 500 लोगों को मिला स्वास्थ्य लाभ:सहयोग विकास समिति ने निशुल्क नेत्र जांच और अन्य स्वास्थ्य जांचें कराईं

इंदिरा नगर सेक्टर-12 में सहयोग विकास समिति और सिद्धार्थ समता सेवा समिति के सहयोग से स्वास्थ्य सिविर का आयोजन किया। शिविर में स्वास्थ जांचें,निशुल्क नेत्र जांच शिविर एवं चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय दृष्टि विहिनता एवं दृष्टिदोष नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिला स्वास्थ्य मिशन समिति के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सर्वेश पाटिल और सरला यादव के नेतृत्व में चिकित्सकीय टीम ने लोगों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान जरूरतमंद मरीजों को निशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। विशेषज्ञों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को उचित इलाज किया इसके साथ ही डॉक्टरों ने आंखों की देखभाल, समय-समय पर जांच और सही खानपान से जुड़ी जरूरी जानकारियां भी दीं।शिविर की खास बात यह रही कि यहां केवल नेत्र जांच तक ही सेवाएं सीमित नहीं रहीं, बल्कि अन्य महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांचें भी निशुल्क कराई गईं। इनमें शुगर, ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी जांचें शामिल थीं। विशेषज्ञों ने जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीजों को उचित इलाज और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी, जिससे लोग गंभीर बीमारियों से समय रहते बच सकें। महिलाओं को दवाइयों के साथ सेनेटरी पैड बाँटे इस मौके पर वैदेही वेलफेयर फाउंडेशन की अध्यक्षा रूबी राज सिंहा और एंजेल प्रवीण ने महिला जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं को दवाइयों के साथ सेनेटरी पैड का वितरण किया। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, नियमित जांच कराने और किसी भी समस्या में समय पर डॉक्टर से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया।शिविर में 500 से अधिक लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। ये लोग शामिल हुए कार्यक्रम का संचालन विकास आर्य ने किया, जबकि आयोजन में टाटा एमजी का विशेष सहयोग रहा। शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकपाल आर. आर. जैसवार, अमरनाथ प्रजापति, डॉ. योगेश विमल, डॉ. राकेश रमन, शिखा सिंह पटेल, महासचिव सुरेंद्र कुमार सैनी, कृष्ण कुमार वर्मा, विनय सोनकर, मीना भारती, रेशमा निगम, सचिन ठाकुर, सचिन कुमार, हिमांशु, उमेश सिंह, मधु सिंह और अमृता गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।