इरफान बोले-लफ्ज खामोश हैं तो गूंगा मत समझ लेना:कन्नौज में बोले- आजम खां के साथ जुर्म हो रहा, जेल की दुनिया बहुत खतरनाक है

कन्नौज में समाजवादी पार्टी द्वारा हाजी शरीफ ग्राउंड में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें कानपुर के पूर्व विधायक इरफान सोलंकी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। यहां पत्रकारों से बात करते हुए जेल में बिताए पलों को याद करते हुए उनका दर्द छलक पड़ा। रोजा इफ्तार पार्टी के बाद पूर्व विधायक इरफान सोलंकी ने कहा- देश में गैस किल्लत की बात सामने आ रही है, लेकिन मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री लगातार गैस की गैस की कमी की बात को नकार रहे हैं। यदि कमी नहीं है तो उन अधिकारियों पर कार्यवाही होनी चाहिए जो दलालों पर रोक नहीं पा रहे। आजम खां के जेल जाने के सवाल पर बोले- उनके साथ जुर्म हो रहा। उनके लिए रमजान में यही दुआ करेंगे कि अल्हा ताला बहुत जल्दी उनको रिहा करे। क्योंकि जेल की दुनिया बहुत खतरनाक है। अल्हा न करे कि दुश्मन भी जेल जाए। उनके साथ तो वही हाल है कि मारेंगे भी और रोने भी नहीं देंगे। मतलब जेल भेज दिया और कहें भी न कि जेल भेज दिया। हर आदमी हकीकत जानता है। ये लफ्ज खामोश हैं, लेकिन गूंगे नहीं। जनता सब जानती है। आने दीजिए चुनाव का समय। वोट की चोट जवाब देगी कि हर जुल्मी का अंत होता है। 2027 में सपा की सरकार बनेगी। जिस तरह से मेरी धर्म पत्नी ने उप चुनाव जीता। ये चुनाव सरकार का चुनाव होता है। उन्हें हिन्दू-मुस्लिम ने मिलकर चुनाव जिताया है। ये एक नई पहल है। ये कहानी की शुरुआत है। कहानी का अंत नहीं। 2027 में परिवर्तन होने जा रहा है। इसी कन्नौज शहर से हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सांसद हैं, वो प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष कलीम खां, बउअन तिवारी, पूर्व विधायक अरविंद यादव, कल्यान सिंह यादव, हसीब हसन, तहसीन सिद्दीकी, शमशुल खान, अनिल पाल, मुस्ते हसन, जानू खान, शकील अहमद समेत कई लोग मौजूद रहे।