ईसाबेला थोबर्न कॉलेज में क्रिसमस कैंडल लाइट सेवा:ऑडिटोरियम में ‘द सेवियर इज़ बॉर्न’ थीम पर हुआ आयोजन

लखनऊ के ईसाबेला थोबर्न कॉलेज में क्रिसमस कैंडल लाइट सेवा का आयोजन किया गया। कॉलेज ऑडिटोरियम में आयोजित इस सेवा का मुख्य विषय “द सेवियर इज़ बॉर्न” था, जिसने क्रिसमस सीज़न के आगमन का संदेश दिया। परिसर को जिंगल बेल्स, क्रिसमस ट्री, टिमटिमाती लाइट्स और सितारों से सजाया गया था। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. नीरजा मसीह की प्रार्थना से हुआ। इसके बाद, अमृता एडविन के नेतृत्व में कॉलेज क्वायर ने कैरोल और भजन प्रस्तुत किए। छात्राओं और संकाय सदस्यों ने ‘ए सेवियर विल कम’, ‘ओ लिटिल टाउन ऑफ़ बेथलेहम’, ‘मैरीज़ सॉन्ग: ब्रेथ ऑफ़ हेवन’, ‘इमैनुएल’, ‘एंजल्स वी हैव हर्ड ऑन हाई’ और ‘जॉय टू द वर्ल्ड’ जैसे गीत गाए। प्रस्तुतियों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का प्रयोग किया गया। फैकल्टी क्वायर ने भी अपनी प्रस्तुति दी। विश्व शांति का संदेश दिया इस दौरान, क्रिसमस से संबंधित घटनाओं को स्क्रीन पर भी प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम के अंत में, बिशप रेवरेंड डॉ. जेराल्ड जॉन मेथिएस ने विश्व शांति और सौहार्द्र का संदेश दिया, प्रार्थना की और उपस्थित सभी लोगों को आशीर्वाद प्रदान किया। कॉलेज प्रेसिडेंट डॉ. ई.एस. चार्ल्स ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ सभा का समापन किया।’साइलेंट नाइट’ के दौरान नवजात यीशु का दृश्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के बाद, क्रिसमस केक और कॉफी का वितरण किया गया। यह आयोजन संगीतमय और उत्सवपूर्ण रहा।