उत्तरायणी कौथिग में गणतंत्र दिवस समारोह:बीरबल साहनी मार्ग पर देशभक्ति के साथ मनाया गया

उत्तरायणी कौथिग–2026 के तेरहवें दिन गणतंत्र दिवस समारोह पूरे उल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। बीरबल साहनी मार्ग स्थित पंडित गोविन्द बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन में सुबह तिरंगा फहराया गया।संयोजक केएन चंदोला, अध्यक्ष गणेश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन सिंह मोना और महासचिव महेंद्र रावत सहित सभी पदाधिकारियों ने राष्ट्रगान गाकर मेले का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल कलाकारों द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों और नृत्यों से हुई। इसके बाद झोड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें आज़ाद नगर, सरोजनी नगर, आर.डी.एस.ओ शाखा और तेलीबाग क्षेत्र की टीमों ने प्रस्तुतियां दीं। भावना अधिकारी के नेतृत्व में झोड़ा टीम तेलीबाग की प्रस्तुति को विशेष सराहना मिली। सांस्कृतिक दलों ने मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया लखनऊ के विभिन्न क्षेत्रों से आए सांस्कृतिक दलों ने भी मंच पर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसी अवसर पर पंतनगर रामलीला समिति, तेलीबाग रामलीला समिति और आर.डी.एस.ओ शाखा के पदाधिकारियों को पर्वतीय महापरिषद द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन किया। पर्वतीय महापरिषद के संरक्षक और पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और विशाल पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत किया। उन्हें प्रतीक चिह्न भी भेंट किया गया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सांसद बृजलाल का भी पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया। अमित बिष्ट को रणवीर सिंह वीरता सम्मान से सम्मानित किया गया इस अवसर पर पर्वतीय महापरिषद द्वारा महेंद्र सिंह रावत को देवकी नंदन पांडेय उद्घोषक सम्मान, आनंद कपकोटी को युवा सम्मान, ख्याली सिंह कड़ाकोटी को दीवान सिंह डोलिया सम्मान और अमित बिष्ट को रणवीर सिंह वीरता सम्मान प्रदान किया गया। साथ ही उत्तरायणी कौथिग के प्रायोजक सत्यार्थ हॉस्पिटल एवं कैंसर सेंटर के चिकित्सकों को भी सम्मानित किया गया। अंत में अतिथि कलाकार सौरभ मैठाणी, ललित गित्यार और चंद्र प्रकाश ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। इस प्रकार, उत्तरायणी कौथिग में गणतंत्र दिवस का यह दिन सांस्कृतिक और देशभक्ति के रंगों से सराबोर रहा।