गोरखपुर में बुधवार की रात एक नाबालिग NEET छात्र को किडनैप कर लिया गया। लड़की से दोस्ती करने पर नाराज उसके एक्स बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। फिल्मी अंदाज में की गई इस किडनैपिंग की जानकारी पुलिस को मिली तो शहर में अलर्ट कर नाकाबंदी कर दी। हर चौराहे, मुख्य सड़कों और एंट्री पॉइंट्स पर चेकिंग शुरू हो गई। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास संदिग्ध बलेनो कार दिखाई दी, लेकिन पुलिस को देखते ही ड्राइवर तेज़ रफ्तार से भागने लगा। पीछा करते-करते पुलिस शाहपुर बिछिया क्षेत्र तक पहुंची, जहां पीएसी गेट के पास आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। कार की तलाशी लेने पर अंदर अपहृत छात्र मिल गया। पुलिस ने मात्र 45 मिनट में छात्र को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की तलाश शुरू कर दी। दो संदिग्धों को अरेस्ट भी कर लिया। जांच में सामने आया कि सभी आरोपी नाबालिग हैं और लड़की से बात करने की नाराजगी में ही इस किडनैपिंग की साजिश रची गई थी। महाराजगंज का छात्र गोरखपुर में पढ़ाई कर रहा
महराजगंज के पनियरा इलाके का रहने वाला छात्र गोरखपुर के एक स्कूल में 11वीं क्लास में पढ़ाई करता है। इंटरमीडिएट में पढ़ रहा स्टूडेंट, शहर के ही बैंक रोड पर एक कोचिंग सेंटर में नीट की तैयारी करता है। कोचिंग सेंटर में उसकी एक लड़की से दोस्ती हुई। दोनों के बीच बातचीत भी होने लगी। दोनों की बातचीत लड़की के एक्स बॉयफ्रेंड को नागवार लगी। वह कई बार छात्र को इसके लिए मना कर चुका था। जब वह नहीं माना तो एक्स बॉयफ्रेंड ने लड़की के दोस्त को सबक सिखाने के लिए किडनैप का प्लान बनाया। किडनैपिंग के प्लान में उसने अपने दोस्तों को शामिल किया। फिर बुधवार देर शाम को कोचिंग पहुंच गए प्लान को अंजाम देने। कार में बैठाकर बरसाए थप्पड़
छात्र के बाहर आते ही उसे बहला फुसलाकर कार में बैठा लिया। फिर उससे बातचीत के बारे में पूछने लगा। इस दौरान उसे थप्पड़ मारा तो उसने शोर मचाया, जिसके बाद कार सवार उसे लेकर भागने लगे। साथी छात्रों ने ये देख सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। कार सवार 4 आरोपी भाग निकले
सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर दी। चारों तरफ तलाश शुरू कर दी गई। एसपी सिटी अभिनव त्यागी, सीओ कैंट योगेंद्र सिंह खुद तलाश में जुट गए। इसके बाद आरोपी बिछिया की ओर सुनसान जगह पर भागे, लेकिन पुलिस को पीछे आता देखकर कार छोड़कर फरार हो गए। हालांकि, बाद में दो युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन चार युवक अभी भी फरार हैं। पकड़े गए युवकों से पुलिस पूछताछ कर रही है। SP सिटी बोले- 45 मिनट में छात्र को ढूंढ निकाला
एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया- अपहरण की सूचना मिलते ही शहर में नाकाबंदी कर दिया गया था। घटना के 45 मिनट के अंदर ही नीट की तैयारी करने वाले छात्र को ढूंढ निकाला गया। कुछ संदिग्ध पकड़े गए हैं। उनसे पूछताछ चल रही है। ———————- ये खबर भी पढ़िए- जबरन किस कर रहा था, अब जिंदगीभर बोल नहीं पाएगा: धक्का दिया..लेकिन नहीं माना, गुस्से में जीभ काटी; कानपुर की लड़की की आपबीती हम चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गए थे। बंबा (नहर) के पास गांव के रहने वाले चंपी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया। वह जबरन मुझे किस (KISS) करने लगा। मैं उसे दूर कर रही थी, लेकिन उसने कसकर पकड़ लिया। किस के दौरान उसकी जीभ मेरे मुंह में आ गई। तब मैंने दांत से उसकी जीभ में काट लिया। जैसे ही उसने मुंह हटाया, जीभ नीचे जमीन पर गिर गई। अब वह जिंदगी भर ठीक से बोल नहीं पाएगा। यह कहना है किस करने पर युवक की जीभ काटने वाली युवती का। पढ़ें पूरी खबर…