लखनऊ में आयोजित 34वें कॉरपोरेट कम्युनिकेशन मीट-2025 में एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय (एनआरएचक्यू) को ‘सर्वश्रेष्ठ ब्रांडिंग पहल’ श्रेणी में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। एनटीपीसी एनआरएचक्यू की ओर से उप महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अमित कुमार बेहरा ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। उन्हें यह सम्मान एनटीपीसी के निदेशक (मानव संसाधन) अनिल कुमार जडली और कार्यकारी निदेशक (मानव संसाधन) सी. कुमार ने प्रदान किया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) के. एम. प्रशांत और अपर महाप्रबंधक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) बी. के पांडेय भी उपस्थित थे। सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया आउटरीच’ के लिए प्रथम पुरस्कार मिला यह पुरस्कार एनआरएचक्यू द्वारा की गई प्रभावी ब्रांडिंग और जनसंपर्क पहलों की उत्कृष्टता को दर्शाता है। इन पहलों में लखनऊ मेट्रो के माध्यम से ब्रांडिंग, यूनिपोल डिस्प्ले, सोशल मीडिया आउटरीच और प्रभावशाली आउटडोर प्रचार अभियान शामिल हैं। इन प्रयासों से एनटीपीसी की दृश्यता और जन सहभागिता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इसी कार्यक्रम में, उत्तरी क्षेत्र की एनटीपीसी विंध्याचल परियोजना को ‘सर्वश्रेष्ठ सोशल मीडिया आउटरीच’ के लिए प्रथम पुरस्कार मिला। वहीं, एनटीपीसी दादरी परियोजना को ‘सर्वश्रेष्ठ हाउस जर्नल’ का पुरस्कार प्रदान किया गया। भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन में चार पुरस्कारों से सम्मानित इसके अलावा, एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय को हाल ही में देहरादून में आयोजित 47वें अखिल भारतीय जनसंपर्क सम्मेलन (एआईपीआरसी)-2025 में पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई) द्वारा चार प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया। इनमें ‘सर्वश्रेष्ठ जन-जागरूकता कार्यक्रम’ के लिए प्रथम पुरस्कार, ‘सीएसआर कार्यान्वयन में सर्वश्रेष्ठ पीएसयू’ के लिए द्वितीय पुरस्कार, ‘सर्वश्रेष्ठ संचार अभियान (बाह्य जनसमूह)’ के लिए तृतीय पुरस्कार और ‘सर्वश्रेष्ठ संचार अभियान (आंतरिक जनसमूह)’ के लिए तृतीय पुरस्कार शामिल हैं। ये सभी उपलब्धियां एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय की प्रभावी संचार रणनीति, सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति प्रतिबद्धता और सामुदायिक विकास में निरंतर योगदान को दर्शाती हैं। इससे संगठन जनसंपर्क और हितधारक सहभागिता के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।