फेस्टिव सीजन में लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) की योजनाओं को लोगों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। महज 45 दिनों में एलडीए के 974 फ्लैट बुक हो चुके हैं। आमजन की मांग को देखते हुए एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने स्पेशल डिस्काउंट ऑफर की अवधि 11 दिनों के लिए बढ़ा दी है। अब यह ऑफर 17 नवम्बर तक मान्य रहेगा। इस अवधि में खरीदारों को फ्लैट की कीमत पर 1 से 2 लाख रुपए तक की सीधी छूट मिलेगी। साथ ही पहले से दी जा रही अन्य सभी प्रकार की छूटें भी जारी रहेंगी। एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजनाओं में पहले आओ-पहले पाओ’ के तहत रेडी-टू-मूव फ्लैट्स की बिक्री की जा रही है। 22 सितम्बर से 6 नवम्बर तक जारी बंपर ऑफर के अंतर्गत 20 से 50 लाख रुपए कीमत वाले फ्लैट्स पर ₹1 लाख की छूट, 50 से 75 लाख रुपए कीमत वाले फ्लैट्स पर ₹1.5 लाख की छूट, और 75 लाख रुपए से अधिक कीमत वाले फ्लैट्स पर ₹2 लाख की सीधी छूट दी जा रही है। लोगों ने इस ऑफर को हाथों-हाथ लिया, जिसके चलते इसकी अवधि को 17 नवम्बर तक बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही खरीदार यदि 45 से 90 दिनों के भीतर फ्लैट की पूर्ण धनराशि जमा करते हैं, तो उन्हें 6 से 3 प्रतिशत तक की अतिरिक्त छूट भी मिलेगी। 500 से 1900 वर्गफुट तक फ्लैट उपलब्ध विशेष कार्याधिकारी देवांश त्रिवेदी ने बताया कि एलडीए की विभिन्न योजनाओं में 500 से 1900 वर्गफुट क्षेत्रफल वाले 1BHK, 2BHK और 3BHK फ्लैट उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 22 लाख रुपए से 1.08 करोड़ रुपए तक है। सरकारी कर्मचारियों को फ्लैट मूल्य का 25 प्रतिशत और सामान्य नागरिकों को 35 प्रतिशत भुगतान करने पर हायर परचेज एग्रीमेंट के तहत फ्लैट का कब्जा भी दिया जा रहा है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति (सुलभ आवास व EWS योजना को छोड़कर) किसी भी बहुमंजिला योजना में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकता है। इन योजनाओं में मिलेंगे फ्लैट गोमती नगर योजना जानकीपुरम योजना प्रियदर्शिनी योजना (सीतापुर रोड) अलीगंज योजना कानपुर रोड योजना देवपुर पारा योजना शारदा नगर योजना