एसएसपी ने 10 चौकी प्रभारियों को किया सम्मानित:त्वरित निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला पुरस्कार

बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने और नागरिकों की शिकायतों के त्वरित निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 10 चौकी प्रभारियों को सम्मानित किया है। यह सम्मान अक्टूबर 2025 माह की मूल्यांकन प्रणाली के आधार पर नगद पुरस्कार के रूप में प्रदान किया गया। इस सम्मान समारोह में सैटेलाइट चौकी प्रभारी विनय बहादुर सिंह, मलूकपुर चौकी प्रभारी राहुल कुमार और नकटिया चौकी प्रभारी रोहित तोमर को उनके बेहतरीन कार्य के लिए प्रत्येक को 1500 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इसी क्रम में, जगतपुर चौकी प्रभारी कुशलपाल सिंह, काकरटोला चौकी प्रभारी जावेद अख्तर और दुनका चौकी प्रभारी सुधीर कुमार को 1000-1000 रुपये की प्रोत्साहन राशि से नवाजा गया। इसके अतिरिक्त, श्यामतगंज चौकी प्रभारी अखिलेश उपाध्याय, कस्बा फतेहगंज पश्चिमी चौकी प्रभारी अनूप सिंह, बैरियर-2 चौकी प्रभारी मोहित कुमार और माण्डल टाउन चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार को 500-500 रुपये का नगद सम्मान प्रदान किया गया। एसएसपी अनुराग आर्य ने इस अवसर पर कहा कि यह सम्मान केवल प्रोत्साहन नहीं है, बल्कि सभी चौकी प्रभारियों के लिए बेहतर कार्य-निष्पादन की प्रेरणा है। उन्होंने अधिकारियों से जनता की समस्याओं के समाधान में तत्परता दिखाने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने की अपेक्षा की।