लखनऊ में गोसाईगंज CHC स्टाफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। महिला डॉक्टर ने गर्भवती के ऑपरेशन के बाद कॉटन पट्टी (गॉज पैड-हेमोस्टैटिक पैड) पेट में छोड़ दी। जो करीब दो महीने बाद पेशाब के दौरान पेट से बाहर निकली। पीड़िता के परिजनों ने मुख्यमंत्री से शिकायत कर दोषी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। गोसाईगंज के बेगरियामऊ गांव निवासी रत्नेश कुमार ने बताया- पत्नी सोनिया को 22 सितंबर को प्रसव पीड़ा के चलते गोसाईगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। जहां तैनात महिला चिकित्सक डॉ.कीर्ति पांडेय ने ऑपरेशन किया। पत्नी ने बेटी को जन्म दिया। गाज पीस पेट के अंदर सील किया ऑपरेशन के बाद महिला चिकित्सक ने लापरवाही बरतते हुए गाज पीस (पट्टी) पेट के अंदर डाल कर सील कर दिया। इसके कुछ देर बाद उसकी पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। जिस पर उसकी पत्नी को अहिमामऊ स्थित मातृ एवम शिशु अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां करीब चार 5 दिनों तक भर्ती रखने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके एक सप्ताह बाद सोनिया के पेट में फिर से दर्द हुआ तो वो फिर से गोसाईंगंज सीएचसी लेकर पहुंचा। CHC में इलाज करने से मना कर दिया आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टरों ने उसका इलाज करने से मना कर दिया। साथ ही दूसरी जगह इलाज कराने के लिए बोला। 13 नवंबर को सोनिया के पेट में फिर से दर्द शुरू हुआ। इस दौरान वो पेशाब करने गई। जहां उसे यूरीन के रास्ते में कपड़े जैसा कुछ फंसा हुआ लगा। इस पर उसने परिवार की एक महिला ने उसे खींच कर बाहर निकलवाया। जो गाज पीस (पट्टी) के आकार का टुकड़ा था। पीड़िता के पति रत्नेश सिंह ने महिला डॉक्टर की लापरवाही की शिकायत मुख्यमंत्री से कर मामले की जांच कराए जाने के साथ दोषियों के ख़िलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। CHC प्रभारी ने कहा- आरोप गलत गोसाईगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ सुरेश चंद्र का कहना है कि महिला के पेशाब के रास्ते जो पैड निकला है वो सीएचसी पर महिला चिकित्सक द्वारा नहीं डाला गया है। महिला सीएचसी से रेफर होने के बाद निजी अस्पताल में भी इलाज के लिए गई थी। सीएमओ ने जांच के आदेश दिए लखनऊ सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर जांच कराई जाएगी। जांच के दौरान गाज पैड छूटने के आरोप सही मिले तो संबंधित महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई होगी। ……………………………… यह खबर भी पढ़ें क्रिकेटर दीप्ति ने योगी से हाथ जोड़कर नमस्ते किया: DSP की वर्दी पहनकर पहुंचीं; DGP ने सेल्फी ली वीमेन वर्ल्ड कप जीत के बाद क्रिकेटर दीप्ति शर्मा पहली बार लखनऊ पहुंचीं। वह DSP की वर्दी में थीं। उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात कर फोटो खिंचवाई। जाते वक्त सीएम से हाथ जोड़कर नमस्ते किया। साथ में उनका परिवार भी था। यहां पढ़ें पूरी खबर