कच्चा बादाम गर्ल का ब्वॉयफ्रेंड हुआ ट्रोल:अरेस्टिंग के बाद बढ़े BJP नेता के फॉलोअर्स; लोग बोले- फर्जी आदमी, तुम जेल में डांस करना

कच्चा बादाम फेम गर्ल अंजली अरोड़ा के प्रेमी आकाश संसंवाल को लोग तेजी से सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं। मेरठ की परतापुर थाना पुलिस ने आकाश संसंवाल को कार पर एमपी का फर्जी पास लगाने के मामले में पुलिस ने अरेस्ट किया था। अरेस्टिंग के बाद आकाश संसंवाल को कोर्ट ने फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। अरेस्टिंग के बाद आकाश संसंवाल को तेजी से लोग ट्रोल कर रहे हैं। यूजर्स ने आकाश के सोशल मीडिया पर काफी बेड कमेंट किए हैं। उसे फर्जी एमपी, फर्जी नेता से लेकर निकल गई हवाबाजी, अब जेल में डांस करना जैसे कमेंट भी लिखे हैं। इस पूरे इंसीडेंट के बाद आकाश के फॉलोअर्स भी बढ़ गए हैं।
भाजपा ओबीसी मोर्चा दिल्ली का उपाध्यक्ष है
आकाश संसंवाल अंजली अरोड़ा के ब्वॉयफ्रैंड होने के साथ ही भाजपा नेता है। आकाश खुद को ओबीसी मोर्चा महरौली दिल्ली का उपाध्यक्ष बताता है। उसने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी इसी नाम से बनाया है। जिसमें भाजपा नेताओं के साथ उसकी तस्वीरें हैं। दक्षिणी दिल्ली के पूर्वसांसद रमेश बिधूड़ी के साथ आकाश संसंवाल की तमाम फोटो, वीडियो हैं। खुद को रमेश बिधूड़ी का पीए बताता है। वहीं रमेश बिधूड़ी के बेटे और के भाजपा दिल्ली लीगल सेल का प्रदेश सहसंयोजक हिमांशु बिधूड़ी के साथ भी आकाश संसंवाल की कई तस्वीरें पोस्ट हैं। खुद को हिमांशू बिधूड़ी से जुड़ा हुआ भी बताता है। आकाश के बढ़े 2K फॉलोअर्स
इस पूरे इंसीडेंट के बाद लोगों ने तेजी से आकाश संसंवाल के इंस्टाग्राम अकाउंट को सर्च किया है। आकाश के 2 दिनों में 2K फॉलोअर्स बढ़ गए हैं। आकाश के सोशल मीडिया को लोग तेजी से सर्च कर रहे हैं। इस इंसीडेंट से दो दिन पहले तक आकाश के 79.4K ही फॉलोअर्स थे, जबकि 28 जनवरी को आकाश के 79.6K फॉलोअर्स हो गए हैं।
कच्चा बादाम गर्ल के ब्वॉयफ्रैंड हैं आकाश
आकाश संसंवाल कच्चा बादाम सांग फेम गर्ल अंजली अरोड़ा के ब्वॉयफ्रैंड, मंगेतर हैं। दोनों ने अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी तमाम तस्वीरें शेयर की हुई हैं। दोनों लोग अक्सर साथ नजर आते हैं। कई धार्मिक स्थलों पर और पारिवारिक आयोजनों में भी दोनों साथ नजर आए हैं। कार पर लगा था सांसद का फर्जी पास
आकाश संसंवाल को मेरठ पुलिस ने काशी टोल प्लाजा पर काली स्कार्पियो पर एमपी का फर्जी पास लगा होने पर अरेस्ट किया था। रविवार को पुलिस ने आकाश को अरेस्ट किया था। इसके बाद पुलिस ने सोमवार को आकाश को स्पेशल सीजेएम कोर्ट में पेश किया था। जहां से एसीजेएम 7 के आदेश पर आकाश को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आकाश के वकीलों ने लगभग 1 घंटे तक आकाश को बचाने के लिए उसके पक्ष में दलीलें दी। लेकिन कोर्ट ने सभी दलीलें अस्वीकार करते हुए उसके 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। फिलहाल आकाश जेल में हैं। जेल में 1 घंटे रोते रहे आकाश-अंजली
वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि आकाश संसंवाल को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। मंगलवार को आकाश से मिलने उनकी परिचित अंजली अरोड़ा जेल में आई थीं। दोनों की लगभग 1 घंटे जेल में बातचीत हुई है। इस दौरान अंजली और आकाश काफी देर रोते भी रहे। आरोप है कि आकाश कार पर पूर्व सांसद का फर्जी पास लगाकर घूम रहा था। काशी टोल प्लाजा से हुई थी अरेस्टिंग

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे स्थित काशी टोल प्लाजा पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने उसकी गाड़ी रोकी। पिछले तीन दिनों से चेकिंग अभियान चलाकर पुलिस ने अभी तक 52 मुकदमे दर्ज कर 40 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सभी के पास नकली थे। गणतंत्र दिवस के दृष्टिगत पुलिस पिछले दो दिनों से शहर और टोल प्लाजाओं पर लगातार वाहनों की जांच कर रही है। रविवार को मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर काशी टोल प्लाजा पर दिल्ली से मेरठ की ओर आ रही एक स्कॉर्पियो कार को रोका, जिस पर पूर्व सांसद का पास लगा था। ………………..