कफ सिरप सिंडिकेट अमित यादव को STF ने दबोचा:वाराणसी के हरहुआ से खींचकर ले गई टीम, लखनऊ में दर्ज केस में थी तलाश

देश के चर्चित कोडीन कफ सिरप कांड के सिंडीकेट पर पुलिस के साथ एसटीएफ भी लगी है। शुभम जायसवाल के गैंग की धर-पकड़ में जुटी एसटीएफ को बनारस में फिर सफलता हाथ लगी है। UPSTF ने शुभम जायसवाल के सिंडीकेट अमित यादव को गिरफ्तार कर लिया है। उसे हरहुआ से खींचकर टीम एसटीएफ कार्यालय पुलिस लाइन लेकर पहुंची, जहां अमित यादव से पूछताछ की गई। इसके बाद एसटीएफ अमित यादव को काली स्कॉर्पियों से लखनऊ लेकर रवाना हो गई है। अमित यादव पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज है। इसी केस में उठाने की बात बताई गई है। इसके तार कोडीन कफ सिरप कां से जुड़े है। बता दें की अमित यादव का प्रकरण सीएम योगी ने दिसंबर 2025 में विधानसभा में उठाया था। एक फोटो भी दिखाई थी, जिसमें वह सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ था। इसके बाद से अमित लापता था और टीम उसकी तलाश में जुटी थी। अमित यादव पेशे से एडवोकेट हैं। छात्र जीवन में वह हरिश्चंद्र पीजी कालेज में समाजवादी छात्रसभा से अध्यक्ष पद पर विजयी हुआ था। फिलहाल एसटीएफ कार्यालय पर अधिवक्ताओं की भीड़ उमड़ी है। सभी को अंदर की कार्रवाई को लेकर इंतेजार है। अंदर पूछताछ चल रही है। वहीं पुलिस लाइन गेट से सभी को पूछताछ के बाद अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। खबर अपडेट की जा रही है।