नमस्कार, कानपुर में कल (बुधवार) की बड़ी खबरें… यूजीसी एक्ट के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने सिर मुंड़वाया। सीएसए विश्वविद्यालय में छात्रों ने पैदल मार्च निकला। यूजीसी का पुतला फूंका। बिग बॉस सीजन-19 के विनर गौरव खन्ना बोले- इस सीजन को जीतना आसान नहीं था। लोगों ने मुझे नीचे खींचना चाहा। बुराई की, ताने मारे, अपशब्द भी बोले। जूना अखाड़ा के संरक्षक नारायण गिरी महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ पीएम की रेस में हैं। उनके साथ इंटरनेशनल षड़यंत्र भी हो सकता है। प्रयागराज माघ मेले में बटुकों ने भी पुलिस कर्मियों से मारपीट की। उनके बिल्ले नोचे। आरपीएच ओल्ड विद्युत उपकेंद्र में आग लग गई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…। अब सिलसिलेवार 10 खबरें पढ़िए- 1. UGC-एक्ट के विरोध में सिर के बाल मुड़वाए, पुतला फूंका:सीएसए कैंपस से छात्रों ने पैदल मार्च निकाला, जमकर नारेबाजी हुई
यूजीसी के नए एक्ट का कानपुर में लगातार दूसरे दिन विरोध जारी है। कल्याणपुर ब्लाक के नारामऊ कछार में सवर्ण समाज के लोगों ने सिर मुड़वाकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि जनप्रतिनिधियों की अंतरात्मा मरने के शोक में नौवार किया गया है। इसके अलावा सीएसए विश्वविद्यालय में छात्रों ने पैदल मार्च निकला और यूजीसी का पुतला फूंका। सिर मुड़वाने वाले भरत शुक्ला ने बताया कि यूजीसी का जो काला कानून आया है। हमारे सवर्ण प्रतिनिधि सांसद, विधायक व अधिकारी आने वाली पीढ़ियों के विषय में नहीं सोच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर 2. PCS के भाई बोले- अलंकार 1857 की क्रांति से प्रेरित:कानपुर में कहा- UGC कानून से दुखी थे, मंगल पांडेय जैसा कदम उठाया है
कैसा कानून ला रही है ये सरकार, गलत है ये… मेरा भाई 1857 की क्रांति से प्रेरित है। यूजीसी के नए एक्ट से मेरा भाई बहुत आहत है। जातिवाद में देश तो पहले से ही बंटा हुआ है। ऊपर से मेडिकल, इंजीनियरिंग कॉलेज सभी जगह बच्चों में यह खाई पैदा करने का काम करेगा… इस कानून के लागू होने से समाज में भाईचारा खत्म हो जाएगा।’ यह कहना है उस पीसीएस अधिकारी अलंकार अग्निहोत्री के चचेरे भाई राजेश अग्निहोत्री का, जिन्होंने गणतंत्र दिवस वाले दिन बरेली में अपने सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा का ऐलान कर दिया। पढ़ें पूरी खबर 3. कानपुर में बिजली सबस्टेशन में भीषण आग:4 घंटे तक 6 मोहल्लों की सप्लाई ठप रही, बुझाने में 1 घंटे लगे कानपुर के आरपीएच ओल्ड विद्युत उपकेंद्र में मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां स्थापित पावर परिवर्तक नंबर तीन (क्षमता 10 एमवीए) में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने पूरे विद्युत उपकेंद्र को अपनी चपेट में ले लिया। लपटें उठती देख इलाकाई लोगों ने फायर ब्रिगेड कर्मियों को जानकारी दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। सीएफओ दीपक शर्मा ने बताया कि मंगलवार रात तेज आंधी और बारिश के कार शार्ट–सर्किट होने से आग लग गई थी। पढ़ें पूरी खबर 4. जूना अखाड़ा के नारायण गिरी महाराज का इंटरव्यू:बोले- बटुकों ने पुलिस के बिल्ले नोचे, UGC दंगे की साजिश; PCS का इस्तीफा निजी स्वार्थ जूना अखाड़ा के संरक्षक और अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता नारायण गिरी महाराज देर रात को परमट स्थित श्री आनंदेश्वर मंदिर कानपुर पहुंचे। नारायण गिरी महाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के धर्मगुरु भाई भी हैं। इस दौरान उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ पीएम की रेस में हैं। उनके साथ इंटरनेशनल षड़यंत्र भी हो सकता है। इसके साथ ही बटुकों से अभद्रता पर बोले कि बटुकों ने भी पुलिस कर्मियों से मारपीट और उनके बिल्ले नोचे, गलती दोनों तरफ से हुई है। पढ़ें पूरी खबर 5. ‘बिग बॉस सीजन-19 में लोगों ने अपशब्द बोले, खींचना चाहा’:कानपुर पहुंचे विनर गौरव खन्ना, बोले- लोगों ने क्या कहा; मुझे फर्क नहीं पड़ा
बिग बॉस सीजन-19 के विनर गौरव खन्ना के लिए इस सीजन को जीतना आसान नहीं था। बिग बॉस में लोगों ने उन्हें नीचे खींचना चाहा, बुराई की, ताने मारे, अपशब्द बोले। ये बातें दैनिक भास्कर एप से बातचीत में गौरव खन्ना ने कहीं। गौरव खन्ना बुधवार को सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल में आयोजित अभिनंदन समारोह में पहुंचे थे। वह इसी स्कूल के 2000 बैच के एलुमिनाई हैं। उन्होंने कहा- मैं यही प्रूफ करना चाहता हूं कि जब आप अपने लक्ष्य को दृढ़ संकल्पित होकर पाने की कोशिश कर रहे होते हैं तो लोगों को मुश्किल होता है। पढ़ें पूरी खबर 6. कानपुर में रात में रुक-रुककर बारिश:सुबह बादल छाए, आज फिर बरसात और ओले पड़ सकते हैं कानपुर में रात में रुक-रुककर बारिश हुई। आज बुधवार सुबह बादल छाए हैं। मौसम विशेषज्ञ बुधवार दोपहर तक बारिश के आसार जता रहे हैं। बारिश के साथ साथ ओले भी पड़ सकते हैं। शाम को मोतीझील, गोल चौराहा, बेनाझाबर, कल्याणपुर, गोविंद नगर, बर्रा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि आने वाले 24 घंटे में नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते 28 जनवरी को 8-15 मिमी बारिश की संभावना है। यह बारिश आसपास के जिलों को भी कवर करेगी। कई तरह की हवाएं यूपी में टकरा रही हैं। पढ़ें पूरी खबर 7. कानपुर पुलिस की थाने से भागे चोर से मुठभेड़:टॉयलेट के बहाने पुलिस को धक्का देकर भागा था, अब पैर में गोली मारकर दबोचा कानपुर की गुजैनी पुलिस ने थाने से पुलिस कर्मियों को धक्का देकर भागे शातिर चोर विशाल उर्फ कल्लू को मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली मारकर दबोच लिया। गुजैनी पुलिस ने घेराबंदी की तो शातिर ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। इसके बाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे दबोचा। शातिर को प्राथमिक उपचार के लिए हैलट में एडमिट कराया गया है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा जाएगा। डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 को एक ज्वैलरी शॉप में चोरी की वारदात हुई थी। पढ़ें पूरी खबर 8. कानपुर में कारोबारी से 21.37 लाख ठगे:युवती ने मैसेज कर वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया था, डेमो टास्क कराया साइबर ठग ने वर्क फ्रॉम होम का झांसा देकर हरबंश मोहाल के कारोबारी विनय गुप्ता से करीब 21.37 लाख रुपए की ठगी की। घटना का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल में मामले की शिकायत की। हरबंश मोहाल पुलिस ने मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू की। पीड़ित विनय गुप्ता के अनुसार बीती 31 अक्टूबर 2025 को उनके मोबाइल पर एक युवती का मैसेज आया। जिसने वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया। पढ़ें पूरी खबर 9. अब गर्दन की नस खोलेगी दिल का बंद वॉल्व:कानपुर के कार्डियोलॉजी ने खोजी नई तकनीक, यूपी में कहीं और नहीं यह सुविधा
कानपुर का एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट आज देश के चिकित्सा मानचित्र पर नई पहचान बना रहा है। संस्थान के हृदय रोग विशेषज्ञों ने दिल के वाल्व के इलाज की एक ऐसी उन्नत तकनीक विकसित की है, जिसमें बिना बड़े ऑपरेशन और चीर-फाड़ के मरीजों को नया जीवन मिल रहा है। इस आधुनिक पद्धति को ट्रांसजुगुलर बलून मिट्रल वाल्वुलोटोमी (TBMV) नाम दिया गया है, जिसने पारंपरिक सर्जरी से जुड़े डर, दर्द और जोखिम को काफी हद तक खत्म कर दिया है। आमतौर पर दिल का वाल्व सिकुड़ने पर जांघ की नस के रास्ते बैलून डालकर इलाज किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर 10. कानपुर में किन्नरों के बीच वसूली को लेकर मारपीट:किन्नरों के गैंग ने अपहरण किया और फिर सिड मुंडवाया और भौंहें छीली
कानपुर में एक-दूसरे के क्षेत्र में वसूली को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच भीषण मारपीट हो गई। एक गुट ने किन्नर को अगवा करके उसे बेरहमी से पीटने के साथ ही सिर मुड़वा दिया और भौंहें छील दी। किन्नर की तहरीर पर बाबूपुरवा पुलिस ने चार किन्नरों के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपी किन्नरों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। फिलहाल आरोपी अपना घर छोड़कर फरार हैं। जूही सफेद कॉलोनी के रहने वाले किन्नर आदित्य उर्फ अंबिका ने बताया कि 26 जनवरी को वह दोपहर 2 बजे बाबूपुरवा से टाटमिल चौराहा की तरफ जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर