कानपुर में गलन वाली ठंड ने दस्तक दे दी है। प्रदेश में ठंडे शहरों की बात करें तो कानपुर की रातें बुधवार व गुरुवार को लगातार दो दिन प्रदेश में सबसे ठंडी रहीं। गुरुवार रात शहर का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5.4 डिग्री कम है। हालांकि दोपहर में निकलने वाली धूप से अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। ठंडी हवाएं करा रही गलन का एहसास शहर के मौसम की बात करें तो देर शाम होते ही ठंडी हवाएं आमजन को गलन वाली ठंड का एहसास करा रही हैं। रात होते होते तापमान की बात करें तो दिन से करीब 18-19 डिग्री गिर रहा है जो कि दिन की अपेक्षा रात में सर्दी को बढ़ा रहा है। सर्दी से बचाव के लिए आमजन ने अलाव जलाने के साथ साथ घरों में ब्लोवर व हीटर जलाने शुरु कर दिए हैं। इसके अलावा बाजारों में स्वेटर, जैकेट, मफलर व टोपे की डिमांड को बढ़ा दिया है। अभी और गिरेगा तापमान मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पूरे उत्तर भारत में हिमाचल से लेकर कश्मीर तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। आगे भी तापमान गिरने की संभावना है। बारिश ने होने के चलते सर्दी शुष्क रहेंगे। दिन में तेज धूप निकलेगी लेकिन छाया में खड़े होने पर सर्दी का एहसास होगा। यह स्थितियां एक सप्ताह तक बनी रहेंगी। दिसंबर में ऐसा रहा तापमान न्यूनतम तापमान के गिरने की बात करें तो वह एक दिसंबर को 7.7 डिग्री सेल्सियस था। इसके बाद गलन वाली ठंड ने दस्तक दी और तापमान रोजाना गिरना शुरु हो गया। दो दिसंबर को न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री रहा। इसके बाद अचानक तीन दिसंबर को तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और वह 11 डिग्री पहुंच गया। चार दिसंबर को तापमान घटा जो कि 5.7 डिग्री तक आ गया। वहीं, पांच दिसंबर को और घटकर 4.2 डिग्री रिकार्ड किया गया।