कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:विकास दुबे की पत्नी बोलीं-खुशी दुबे नहीं, तिवारी या ठाकुर लिखें, महिला का सिर-सीना खा गए कुत्ते

नमस्कार, कानपुर में आज (शनिवार) की बड़ी खबरें…बिकरूकांड के मुख्य आरोपी एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे की पत्नी ने पांच साल बाद मीडिया के सामने आकर खुशी दुबे पर गंभीर आरोप जड़ते हुए दावा किया वह तीन शादी कर चुकी है। रिमझिम बारिश होने से गलन बढ़ी, कल भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है। किदवई नगर में लॉक रिपेयरिंग के बहाने घर में घुसे बदमाश ने 20 मिनट में अलमारी साफ कर दी। CCTV में कैद हो गई घटना। शहर में 1000 करोड़ रुपये का हवाला कारोबार सामने आया। अवैध इंटरनरेशन कारोबार करने वाले 5 को अरेस्ट किया गया। सेन पश्चिमपारा में झाड़ियों में जिस महिला का का न्यूड शव मिला था, उसका पोस्टमार्टम किया गया। शरीर का आधा धड़ कुत्तों ने नोच खाया था। फोरेंसिक जांच में मर्डर की बात सामने आई। कानपुर की ऐसी ही 10 बड़ी खबरों से गुजरने के लिए ऊपर वीडियो पर क्लिक करें…।