कानपुर के क्लब में फाइनल का बड़ी स्क्रीन पर मजा:चौके-छक्कों पर ढोल बजाकर जश्न, फैंस बोले- भारत की बल्लेबाजी देखकर मजा आ गया

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर कानपुर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। शहर के गैंजेस क्लब में मैच देखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। यहां बड़ी टीवी स्क्रीन लगाई गई है, जहां लोग एक साथ बैठकर मैच का आनंद ले रहे हैं। भारतीय टीम की बल्लेबाजी के दौरान चौके-छक्के लगते ही क्लब में मौजूद दर्शक ढोल बजाकर जश्न मना रहे हैं। हर रन पर तालियों और जयकारों के साथ पूरा माहौल क्रिकेटमय हो गया है। देखिए 2 तस्वीरें…
भारतीय बल्लेबाजों ने न्यूजीलैंड पर बनाया दबाव
फाइनल मुकाबले की शुरुआत न्यूजीलैंड के टॉस जीतने से हुई। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले भारत को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद भारतीय टीम की सलामी जोड़ी ने आक्रामक शुरुआत करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। क्लब में मौजूद दर्शक इस शानदार शुरुआत का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। चौके-छक्कों के साथ ढोल की थाप और जयकारों से पूरा माहौल उत्साह से भर गया है। गैंजेस क्लब के चेयरमैन विजय कपूर ने बताया कि हमारे सभी क्लब के मेम्बर भारत की टीम को जिताने के लिये चियरअप करते हैं। क्रिकेट के मैच को देखने के लिये क्लब के मेम्बर के साथ इक्टठा होते है। हम ईश्वर की कृपा से भारतीय टीम अवश्य ही जीतेगी। इसके लिये हम सब प्रर्थना कर रहे हैं।
भारतीय टीम ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है, उसी तरह से हमारे खिलाड़ी बालिंग भी बेहतर करेंगे, हम जरूर जीतेंगे।