कानपुर में गंगा पर चार लेन पुल का भूमिपूजन:सपा विधायक नाराज होकर चले गए, बोले-मंच पर भाजपाइयों का कब्जा

कानपुर से उन्नाव को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर चार लेन पुल का भूमि पूजन किया गया। इसकी पूजन विधानसभा अध्यक्ष और संसद ने की। इस दौरान कैंट के सपा विधायक हसन रूमी नाराज होकर मंच से उतरकर चले गए। उन्होंने कहा कि मंच पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर लिया है, इसलिए अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर वापस जा रहे हैं। इस दौरान मंच पर सांसद रमेश अवस्थी, विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, एमएलसी अरुण पाठक, जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह मौजूद रहे। मंच पर विधानसभा अध्यक्ष और सांसद का स्वागत 50 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया गया। यह 3 तस्वीर देखिए… 235 करोड़ की लागत से पुल बनेगा
संसद रमेश अवस्थी ने बताया के चार लेन पुल का काम 235 करोड़ की लागत से होगा। ये पुल नियमित समय में बनकर तैयार होगा। इस दौरान संसद ने बताया कि जब से डबल इंजन की सरकार बनी है, तब से शहर में विकास की गंगा बह रही। उन्होंने बताया कि पीएम मोदी से बंद मीलो को दोबारा खोलने का प्रस्ताव रखा है। जैसे ही मील खुलेंगी वैसे ही युवाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा। रोजाना 3-4 लाख लोगों को राहत मिलेगी
कानपुर के शुक्लागंज जाने वाले नए गंगा पुल बनने से रोजाना 3-4 लाख लोगों को राहत मिलेगी। शुक्लागंज आवागमन के लिए पुल है, जिसमें रोजाना जाम में सैकड़ों लोग फंस जाते हैं। इस पुल के बनने के बाद शुक्लागंज और कानपुर के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी और व्यापार का माध्यम भी आसान हो जाएगा। 2016 से बंद पड़ा है अंग्रेज़ों का बनाया पुल
1875 में ब्रिटिश शासन समय लखनऊ को कानपुर से जोड़ने के लिए पुल बनाया गया। जिसके बाद 2016 में रिपोर्ट आने के बाद बंद कर दिया गया। जिसके बाद से पैदल और साइकिल वाले ही आवागमन करते थे। वर्ष-2021 में पूरी तरह कर दिया गया था, बंद जिसपर कानपुर के तत्कालीन डीएम आलोक तिवारी ने इसे बंद करा दिया था। 5 अप्रैल 2021 को इस पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। पुल के शुक्लागंज छोर और कानपुर छोर पर 5-5 फीट ऊंची पक्की दीवारें बनवा दी गई थी। ताकि किसी भी तरह का आवागमन ना हो। सपा विधायक बोले- मंच पर भाजपाइयों का कब्जा
मंगलवार की दोपहर 3:25 बजे भूमि पूजन में सपा विधायक हसन रूमी शामिल होने पहुंचे। 3 मिनट मंच में बैठने के बाद वह नाराज होकर मंच से उतरकर चले गए। इस दौरान हसन रूमी बोले पुल का बनना अच्छी बात है। वह इसीलिए यहां आए थे, लेकिन मंच पर भाजपा के लोगों ने कब्जा कर रखा है, इसलिए अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर वापस जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि पुल का निर्माण मानक से होना चाहिए। 150 साल में 1, 10 साल में 5 पुल की सौगात
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने बताया कि 35 साल के कॅरियर में बहुत सारी उपलब्धियां मिलीं। लेकिन शहर के लिए पांच बड़ी सौगात मिली है। पहला पुल जाना गांव, दूसरा सचेंडी, तीसरा डोमनपुर पुल, चौथा सरसैया घाट से पुल बनने का पैसा मंजूर हुआ। पांचवां पुल कानपुर से शुक्लागंज के लिए बनने जा रहा है। महाना ने बताया कि विश्वास के साथ शहर का विकास हो रहा है। पिछली सरकारों ने सिर्फ आस्वासन दिया लेकिन इस सरकार में वादे पूरे किए जा रहे हैं।