कानपुर में डेंटल टेक्नीशियन ने की आत्महत्या:पत्नी के घर लौटने पर चला पता, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर के कल्याणपुर में डेंटल टेक्निशियन ने देर शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ज़ब पत्नी शादी समारोह से वापस घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसी छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और कमरे का दरवाजा खोलकर देखा तो युवक का शव फंदे से पंखे के सहारे लटका देख सभी के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पत्नी गई थी शादी समारोह में पति ने लगा ली फांसी कल्याणपुर थाना क्षेत्र के लवकुश पुरम निवासी मधुकर रंजन (36) डेंटल टेक्नीशियन है। परिवार में पिता राधेश्याम व माँ है। मधुकर रंजन अपनी पत्नी निशा के साथ रहते है बेटी इंदु नवोदय में पढ़ती है। पत्नी निशा ने बताया की वह शनिवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। पति से भी चलने को कहा था। मगर उन्होंने देर रात को दुकान बंद आने की बात कही ज़ब रात को फोनकर आने की बात पूछी तो उन्होंने आने से मना कर दिया। दोपहर में उन्होंने फोनकर बात की इसके बाद से उनका फोन नहीं उठा कई बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह देर शाम करीब 6 बजे घर पहुंची तो गेट अंदर से बंद था। काफ़ी देर तक दरवाजा खटकाने के बाद भी ज़ब आवाज नहीं आई तो पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसी छत के रास्ते अंदर दाखिल हुए और दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुए तो पति का शव फंदे से लटकता देख सभी के होश उड़ गए। आनन फानन में 112 नंबर डायल कर घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते कल्याणपुर थाने का फ़ोर्स और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटना की जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। कल्याणपुर थाना प्रभारी ने बताया की 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई है शव को पोस्टमार्टम भेजकर अन्य विधि कार्रवाई की जा रही है।