कानपुर में धमाके से चार बच्चे झुलस गए। 2 बच्चे के चेहरे की पूरी खाल जल गई। घायलों को जिला अस्पताल उर्सला में एडमिट करा गया गया है। बच्चे खेत से घर आ रहे थे। रास्ते में एक पॉलीथीन में उन्हें राख जैसा कुछ मिला, उसे लेकर वह घर आ गए।
घर के बाहर बच्चों ने जैसे ही आग जलाकर पॉलीथीन में उसमें डाली, विस्फोट हो गया। चारों बच्चे गंभीर झुलस गए। पुलिस और फोरेंसिक विस्फोट किससे हुआ इसकी जांच में जुटी है। घटना संचेड़ी थाना क्षेत्र का है। रास्ते से उठा लाए थे पॉलीथीन, उसी में था विस्फोटक डीसीपी वेस्ट एसएम आसिम काबिदी ने बताया कि रविवार दोपहर 1 बजे सचेंडी पुलिस को सूचना मिली कि विस्फोट से चार बच्चे झुलस गए हैं। इन बच्चों का नाम निहाल, करिया, ऋषि और कृष्णा है। इसमें निहाल और करिया सगे भाई हैं। इन सभी की उम्र 7 से 8 साल है। ये सभी बच्चे दोपहर 12 बजे शौंच करने के लिए एक साथ घर से निकले थे। वहां से लौटने के दौरान बच्चों को रास्ते में राख की तरह पॉलीथीन में कोई विस्फोटक मिला। बच्चे उसे उठा लाए। घर के बाहर बच्चों ने आग जलाई और उसमें पॉलीथीन रखी। वैसे ही उसमें विस्फोट हो गया। चारों बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। परिवार के लोग पास के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इन सभी का प्राथमिक उपचार कराने के लिए जिला अस्पताल उर्सला में एडमिट करा गया गया है। बच्चों को इलाज चल रहा है। निहाल के पिता दीनू वही ने बताया कि बच्चे कही से कूड़ा बिनकर लाये थे उस कूड़े में एक पन्नी में कुछ विस्फोटक पदार्थ था। बच्चों ने आग जलाई और पालीथीन उसमें डाल दी। इसके बाद उसमें विस्फोट हो गया। विस्फोट में चार बच्चे झुलस गए। जिस जगह घटना हुई। वहां करीब 150 से अधिक लोग रहते हैं। पुलिस और फोरेंसिक जांच में जुटी डीसीपी वेस्ट ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच के लिए विस्फोट वाली जगह और जहां पर विस्फोटक मिला था दोनों जगह जांच की है। विस्फोटक किस तीव्रता का और क्या था इसकी जांच के लिए पॉलीथीन का सैंपल लिया गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज से विस्फोटक वहां कैसे पहुंचा इसकी जांच की जा रही है।