कानपुर पुलिस ने एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। वह लाइटर जैसी दिखने वाली पिस्टल से लोगों को डराकर पुलिस की वर्दी पहनकर वसूली करता था। लोगों को शक न हो, इसलिए उसने कार के असली नंबर की जगह सरकारी नंबर प्लेट लगा रखी थी। उसके पास से पुलिस ने उत्तर प्रदेश पुलिस और सीबीआई के कई फर्जी आईडी कार्ड भी बरामद किए हैं। फर्जी दरोगा की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है। वह उन्नाव जिले का रहने वाला है। पुलिस हिरासत में उसने बताया कि वर्दी समेत अन्य सामान दुर्गेश का है, जो खुद को केशव प्रसाद मौर्य का पीएसओ बताता है। उसी ने सरकारी गाड़ी की नंबर प्लेट भी दी थी। DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया- आरोपी युवक संजय कुमार को गिरफ्तार किया है, ये फर्जी दरोगा बनकर के लोगों को ठगता था। लोगों को नौकरी लगवाने के साथ-साथ ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर भी ठगी करता था। इसको अरेस्ट करके जेल भेजा जा रहा है, इसके साथी दुर्गेश और विजय का नाम पूछताछ में सामने आया है। 2 तस्वीरें देखिए… इनकम टैक्स ज्वाइंट कमिश्नर की नंबर प्लेट इस्तेमाल की
संजय कुमार के पास से पुलिस ने एक गाड़ी आई-20 गाड़ी बरामद की है। कार पर सरकारी वाहनों को आवंटित होने वाला फर्जी नंबर प्लेट (UP32EG2250) लगी था। गाड़ी, लखनऊ के इनकम टैक्स के ज्वाइंट कमिश्नर के नाम पर रजिस्टर्ड है। जबकि, उसका असली रजिस्ट्रेशन नंबर UP35BK8203 है। ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर ठगी करता था
DCP सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया- मंगलवार को अनवरगंज पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पुलिस की वर्दी में घूम रहा है जो कि फर्जी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे गिरफ्तार किया गया। उसने यूपी पुलिस के दरोगा की वर्दी पहन रखी थी। पूछताछ की गई तो वह फर्जी निकला। उसकी गाड़ी की तलाशी ली गई तो फर्जी पिस्टल, आई कार्ड बरामद हुआ। ये लोगों को नौकरी और ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर ठगी करता था। अपनी ओर से होटल और स्कूल में इंटरव्यू कराता था। वहां लोगों को ठगता था। उसके गैंग में दो और लोग शामिल हैं। दोनों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फर्जी दरोगा संजय ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के PSO का नाम लिया है। जो कि टर्मिनेट है। इसे वेरिफाई कराया जा रहा है। फर्जी दरोगा बोला- डिप्टी सीएम का PSO है दुर्गेश सविता फर्जी दरोगा संजय ने बताया- ये वर्दी हमारी नहीं है। सारी गलती दुर्गेश की है। दुर्गेश अपने आप को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का PSO बताता है। उससे 7-8 महीने पहले मुलाकात हुई थी। मेरा कोई सामान नहीं है। सब उसी का है। बैग में रखा सामान भी उसी का है। मैंने कोई ठगी नहीं की है। मैं गाड़ियों के खींचने का काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले मैंने काम छोड़ दिया। उन्नाव आते-जाते समय उससे मुलाकात हुई थी। कभी वह थाने पर तो कभी पान की दुकान पर मिल जाता था। कार के नंबर प्लेट के सवाल पर संजय ने बताया- गाड़ी की किस्त टूटी थी तो दुर्गेश ने कहा- ये नंबर प्लेट लगा लो। असली नंबर प्लेट तो मेरे पास रखी गई है। पुलिस के मुताबिक, दुर्गेश अभी फरार है। बताया जा रहा है, वह इस समय नौकरी से टर्मिनेट चल रहा है।
————————
ये खबर भी पढ़ें…
भाजयुमो के पूर्व उपाध्यक्ष पर चाकू से हमला, VIDEO:कानपुर में आरोपियों ने पीठ में मारी गोली, बजरंगदल का पूर्व नगर संयोजक अरेस्ट कानपुर में पुरानी रंजिश में भाजयुमों के पूर्व जिला उपाध्यक्ष पर चाकू से ताबड़तोड़ 7 से अधिक वार किए। इसके बाद गोली मार दी गई। मरा समझकर सभी आरोपी भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हैलेट में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर बनी है। पढ़िए पूरी खबर