कानपुर शहर में मंगलवार सुबह मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह होते ही आसमान में घने बादल छा गए। सड़कों पर अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश हुई। हालांकि दोपहर 12 बजे के बाद धूप निकल आई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर से हुआ है। मंगलवार को 10.3 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम क्यों बदला : मौसम विशेषज्ञ डॉक्टर एसएन सुनील पांडेय ने बताया- देर रात पश्चिमी विक्षोभ और एक एंटी साइक्लोन मिलने की वजह से बादलों की शृंंखला बनी है, जिसकी वजह से बारिश हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी अरब सागर से माश्चर फीड भी आया है। बारिश की वजह से दिन का तापमान तेजी से गिरेगा। आने वाले दो से तीन दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। 2 तस्वीरें देखिए- आगे कैसा रहेगा मौसम, ये अभी स्पष्ट नहीं
मौसम विशेषज्ञ का कहना है कि मौसमी सिस्टम स्लो मूविंग है। वह किधर जाएगा, इस पर अभी कुछ खास कहा नहीं जा सकता है। यदि आगे की ओर बढ़ गया तो कल से धूप निकल सकती है, अन्यथा मौसम इसी तरह का बना रहेगा। शहर के मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…