कानपुर में 15 सेकेंड में युवक की मौत का VIDEO:ट्रेन पर चढ़ते समय गिरा, प्लेटफॉर्म के बीच फंसा, 100 मीटर तक घिसटता रहा

कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर मंगलवार दोपहर बड़ा हादसा हो गया। चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश में एक युवक का पैर फिसला और वह गिर गया। युवक ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गया। करीब 100 मीटर घिसटता चला गया। फिर वह ट्रेन के नीचे आ गया। महज 15 सेकेंड के भीतर ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। इस हादसे का किसी ने वीडियो भी बना लिया। युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। युवक के पास न टिकट था और न ही कोई मोबाइल व दस्तावेज थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम करा दिया है। शव की शिनाख्त कराने के लिए उसकी फोटो प्रयागराज कंट्रोल रूम को भेजी गई है। दो तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला
मंगलवार दाेपहर तीन बजे गोरखपुर से अनवरगंज आने वाली चौरीचौरा एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर- 15004) कानपुर सेंट्रल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर पहुंची। पांच मिनट बाद यह रवाना होने लगी, तभी करीब 35 साल का एक युवक भागते हुए आया और आरपीएफ थाने के ठीक सामने बी-टू कोच में चढ़ने लगा। जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया। जब तक वह संभलता, सीधे ट्रैक पर आ गया और ट्रेन से कट गया। लोको पायलट ने तुरंत ट्रेन रोक दी और आरपीएफ जवान आ गए। उसे निकालकर डॉक्टर के पास पहुंचाया गया तो उन्होंने मृत घोषित कर दिया। इस पर शव जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। युवक के चेहरे और शरीर पर अंदरूनी चोट
रेलवे पुलिस अधिकारी ने बताया- प्लेटफार्म नंबर 1 पर एक युवक वह चलती ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गया। जब तक लोग उसे बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़ते, तब तक व्यक्ति ट्रेन के नीचे चला गया। RPF ने ट्रेन रुकवाई। उस युवक को रेल पटरी से उठाया गया, तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के चेहरे और शरीर पर अंदरूनी चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई। युवक के पास से कोई टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला
बताया गया कि युवक के पास से कोई टिकट या पहचान पत्र नहीं मिला है। जिसकी वजह से उसकी पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओम नारायण सिंह ने बताया- युवक के पास आधार कार्ड, मोबाइल या अन्य कोई कागज और ट्रेन की टिकट भी नहीं मिला। इस कारण अज्ञात में पंचनामा भरकर शव का पोस्टमॉर्टम करा दिया गया है। शव की शिनाख्त कराने के लिए उसकी फोटो प्रयागराज कंट्रोल रूम को भेजी गई है। ——————— ये खबर भी पढ़ें… यूपी के 5 लोगों की दिल्ली ब्लास्ट में मौत:इनमें 2 दोस्त, रिसीव करने मेट्रो गया था; अमरोहा में शव रखकर प्रदर्शन दिल्ली कार ब्लास्ट में यूपी से मरने वालों की संख्या 5 पहुंच गई है। 3 लोग घायल हैं। 2 शवों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है। अमरोहा के रहने वाले अशोक सिंह और लोकेश अग्रवाल की ब्लास्ट में जान गई है। दोनों दोस्त थे। अशोक दिल्ली परिवहन निगम में नौकरी करते थे, जबकि लोकेश खाद कारोबारी थे। पढ़ें पूरी खबर…