कुलदीप की शादी में होगी 20 हजार की थाली:वंशिका से 14 मार्च को होंगे 7 फेरे; कानपुर में घर सजा, रिश्तेदार मसूरी रवाना

भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। इसमें शामिल होने के लिए कानपुर से परिवार वाले और रिश्तेदार मसूरी रवाना हो गए हैं। शादी 14 मार्च (शनिवार) को है। दैनिक भास्कर की टीम कुलदीप के घर पर पहुंची। यहां पर कुलदीप का घर बंद था। लेकिन, घर को रंग-बिरंगी लाइटों, झालरों और फूलों से सजा है। कुलदीप का घर लाल बंगला में है। ज्यादातर मेहमान मसूरी जा चुके हैं। हमें यहां कुलदीप के पड़ोस में रहने वाली ललिता मिलीं। वह कहती हैं- मैं इस शादी को लेकर बहुत खुश हूं। मुझे भी समारोह में शामिल होने का न्योता मिला है। मैं शादी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मसूरी जा रही हूं। ‘द सेवॉय’ होटल में लेंगे 7 फेरे कुलदीप यादव की शादी मसूरी के आलीशान ‘वेलकम होटल द सेवॉय’ में होगी। दैनिक भास्कर को शादी की तैयारियों, खर्च और शाही दावत की पूरी जानकारी मिली है। करीब 2 करोड़ रुपए से ज्यादा बजट वाली इस शाही शादी में मेहमानों के स्वागत से लेकर विदाई तक, हर चीज को ‘महाराजा स्टाइल’ में डिजाइन किया गया है। 20 हजार तक की थाली, कानपुरी और पहाड़ी व्यंजनों का फ्यूजन शाही शादी में क्रिकेट और राजनीति जगत के कई वीआईपी मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसलिए खाने का मेन्यू भी बेहद खास रखा गया है। कुलदीप के करीबियों के मुताबिक, खाने में यूपी और उत्तराखंड की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। कुलदीप कानपुर से ताल्लुक रखते हैं, इसलिए मेन्यू में कानपुरी स्टाइल के जायकों के साथ पहाड़ी व्यंजनों का फ्यूजन तैयार किया गया है। अलग-अलग राज्यों से आने वाले मेहमानों को ध्यान में रखते हुए 10 से ज्यादा तरह के मेन कोर्स और डेजर्ट रखे गए हैं। होटल में एक समय के खाने (एक प्लेट) की कीमत करीब 20 हजार रुपए तक बताई जा रही है। मेहमानों का स्वागत और वेडिंग थीम… शादी में मेहमानों का स्वागत शाही और भव्य तरीके से किया जाएगा। वेडिंग डेकोरेशन में ‘राजपूताना थीम’ की झलक देखने को मिलेगी। इसमें महाराजाओं वाली खास छतरियां और मोर के डिजाइन वाले एलिमेंट्स शामिल किए गए हैं। कुलदीप यदुवंशी हैं, इसलिए थीम में राधा-कृष्ण से जुड़े कुछ आध्यात्मिक और पारंपरिक एलिमेंट्स भी जोड़े जाने की चर्चा है। जिससे शादी को एक खास पर्सनल टच दिया जा सके। 2 करोड़ के पार जाएगा शादी का बजट शाही दावत- क्या होगा मेन्यू में… मेहमानों के लिए होटल के खास ‘प्लैटिनम’ और ‘गोल्ड’ मेन्यू तैयार किया गया है। इसमें वेज और नॉनवेज दोनों तरह के लजीज व्यंजन शामिल होंगे। प्लैटिनम/गोल्ड नॉन-वेज मेन्यू की खास बातें- प्रीमियम बेवरेज मेन्यू… शादी के बार मेन्यू में देश-विदेश की सबसे महंगी और प्रीमियम शराब शामिल की गई है। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… कुलदीप यादव की शादी का शाही कार्ड आया सामने, राधा-कृष्ण की थीम; सुनहरी नक्काशी और रजवाड़े जैसी झलक भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ शादी करने जा रहे हैं। 14 मार्च को दोनों उत्तराखंड के मसूरी में ‘वेलकमहोटल ‘द सेवॉय’ में 7 फेरे लेंगे। तीन दिन बाद यानी 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होगी। कुलदीप और वंशिका की शादी का खूबसूरत और शाही वेडिंग कार्ड सामने आया है। (पढ़ें पूरी खबर)