कोरांव में बाइक पुलिया से टकराई, चालक की मौत:दो ममेरे भाई घायल, पशुओं का चारा काटकर लौट रहे थे

कोरांव थाना क्षेत्र के टीकर गांव में रविवार शाम एक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। रत्योरा सुभाष संपर्क मार्ग पर टीकर रजबहा की पुलिया से बाइक टकराने से यह दुर्घटना हुई। हादसे में दो अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान चांदी थाना कोरांव निवासी नंदकुमार (30) पुत्र श्याम जी सिंह के रूप में हुई है। घायलों में उनके ममेरे भाई मनोज पुत्र चंदे सिंह और दुर्गेश पुत्र राजू सिंह शामिल हैं, जो चांदी थाना कोरांव के ही निवासी हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोरांव पहुंचाया। चिकित्सकों ने नंदकुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से जुड़ी तस्वीरें नंदकुमार भूसा बेचने का व्यवसाय करता था जानकारी के अनुसार, नंदकुमार कुट्टी और भूसा बेचने का व्यवसाय करते थे। रविवार को वह कोरांव थाना क्षेत्र के बड़ोखरा गांव में पुआल की कुट्टी कटवाने गए थे। वहां से वह अपने दोनों ममेरे भाइयों के साथ एक ही बाइक पर घर लौट रहे थे। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया शाम करीब 7 बजे, जब वे टीकर गांव में टीकर रजबहा पर बनी पुलिया के पास पहुंचे, तो बाइक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। इस टक्कर में नंदकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनोज और दुर्गेश घायल हो गए। नंदकुमार अपने दो भाइयों में बड़े थे और उनके दो पुत्र विकास व आकाश हैं। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है- कोरांव थाना प्रभारी राकेश कुमार वर्मा