कोर्ट के सजा सुनाते ही महिला ने जहर खाया:मरते समय बोली- सल्फास पहले से ले रखी थी, ललितपुर में 5 घंटे बाद मौत

ललितपुर में कोर्ट के सजा सुनाते ही महिला ने जहर खा लिया। 5 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। वह हत्या के मामले में पेशी पर आई थी। महिला दोष सिद्ध होते ही फूट-फूटकर रोने लगी। उसने सल्फास की गोली निगल ली। जबतक लोग उसे रोक पाते उसने तुरंत पानी पी लिया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां 3 घंटे इलाज के बाद उसे झांसी रेफर कर दिया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महिला दो साल पहले हुए युवक की हत्या मामले में आरोपी थी। जो एक साल से जमानत पर थी। मामला अपर जिला सत्र न्यायालय का है। अब पूरा मामला विस्तार से… कोतवाली सदर क्षेत्र के नेहरू नगर नैन्सी गार्डन के पास रहने वाले किशन (22) को 17 सितम्बर 2023 की रात 9 बजे पीटा गया था। आरोप था कि उसने मोहल्ले के लोगों से गाली-गलौज की। लड़कियों को अपशब्द कह रहा था। युवक को पीटने का आरोप गेंदाबाई (60), उसकी बेटी अशर्फी उर्फ अप्पी, बेटा बबलू, पति नंदलाल के अलावा सुरेंद्र, द्रोपाल पर लगा। बताया गया कि इन लोगों ने लाठी डंडों से किशन को पीटा था। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आईं। थोड़ी देर इलाज के बाद अस्पताल में उसकी मौत हो गई थी। 6 आरोपी जेल भेजे गए थे इस मामले में सभी 6 आरोपियों को जेल भेजा गया था। एक साल पहले सभी को जमानत मिल गई थी। लेकिन पेशी हर महीने हो रही थी। आरोपी गेंदा के पति नंनदलाल की पांच महीने पहले मौत हो गई। उसके बाद गेंदाबाई लगातार पेशी पर आ रही थीं। आरोपी पक्ष के अधिवक्ता बृजेंद्र सिंह यादव ने बताया- हत्या के मामले में आज कोर्ट में दोष सिद्धी को लेकर सुनवाई हो रही थी। जज साहब ने गेंदाबाई समेत सभी आरोपियों को हत्या का दोषी करार दिया। सभी को पुलिस कस्टडी में लेने का आदेश दिया। रोकने से पहले ही सल्फास खाकर पानी पिया गेंदाबाई ने अचानक अपने हाथ में सल्फास की गोली निकाली और निगल ली। जबतक हम लोग रोक पाते उसने पानी पी लिया। उसके बेटे ने बताया कि मां ने जहर खाया है। ये सुनते ही कोर्ट में अफरा-तफरी मच गई। गेंदाबाई को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां तीन घंटे तक उसका इलाज चला। हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिए झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ले जाते ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव को झांसी में पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वकील के मुताबिक, दोष सिद्ध होने के बाद बाकी 4 आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। इनकी सजा का ऐलान 10 दिसंबर को किया जाएगा। ———————– ये भी पढ़ें…. ‘सूदखोर के हाथों मरने से अच्छा खुद मर जाऊं’:कुशीनगर में शिक्षामित्र ने ट्रेन से कटकर जान दी, 4 पन्नों में लिखा दर्द ‘मैंने सूद पर कुछ पैसे लिए थे। कई गुना देने के बाद भी कर्ज खत्म ही नहीं हो रहा। सूदखोर मुझे एक बार पकड़कर मार चुका है और हमेशा जान से मारने की धमकी दिलवाता है। जान बचाने के लिए इधर-उधर भागता रहता हूं। मैं अब अपनी जिंदगी से हार चुका हूं…।’ ये दर्द कुशीनगर के शिक्षामित्र अश्विनी मिश्रा के हैं। उन्होंने बुधवार को पडरौना में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। मौत को गले लगाने के पहले उन्होंने 4 पन्ने की सुसाइड नोट भी लिखा। पढ़ें पूरी खबर…