गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगी नजर आई। शहर की सड़कों, चौराहों और प्रमुख सरकारी भवनों पर तिरंगे की रोशनियों ने ऐसा दृश्य रचा, जिसने हर गुजरते शख्स को राष्ट्रप्रेम की अनुभूति कराई। राजधानी का सबसे VIP इलाका हजरतगंज इस मौके पर आकर्षण का केंद्र बना रहा। गणतंत्र दिवस के स्वागत में लखनऊ के सबसे प्रतिष्ठित इलाके हजरतगंज को तिरंगे की आकर्षक लाइटों से सजाया गया है। सड़क के दोनों ओर लगी रोशनियां और चौराहों पर की गई विशेष सजावट ने पूरे इलाके को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया है। शाम ढलते ही हजरतगंज की रौनक देखते ही बन रही है, जहां लोग रुक-रुक कर इस दृश्य को निहारते नजर आ रहे हैं। राजधानी के प्रमुख सरकारी भवनों पर भी गणतंत्र दिवस की भव्य झलक देखने को मिल रही है। मुख्यमंत्री आवास, विधानसभा, बापू भवन, राजभवन और लोक भवन को तिरंगे की रोशनी से रोशन किया गया है। इन भवनों से लेकर हजरतगंज तक की सड़कें और चौराहे देशभक्ति के प्रकाश से जगमगा रहे हैं, जो राजधानी की शान को और बढ़ा रहे हैं। 4 तस्वीरें देखिए… सड़कें और चौराहे दे रहे हैं देशभक्ति का संदेश शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर लगी तिरंगे की लाइटें न केवल लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही हैं, बल्कि हर किसी को राष्ट्र के प्रति गर्व और सम्मान का भाव भी करा रही हैं। वाहन चालकों से लेकर पैदल चलने वालों तक, हर कोई इस माहौल में खुद को देशभक्ति से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। गणतंत्र दिवस की तैयारी केवल सरकारी भवनों तक सीमित नहीं रही। लखनऊ के कई निजी भवनों और स्कूलों को भी तिरंगे की रोशनियों से सजाया गया है। शिक्षण संस्थानों और आवासीय क्षेत्रों में की गई सजावट से पूरा शहर राष्ट्रभक्ति के उत्सव में शामिल नजर आ रहा है। पूरे शहर में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्सव गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर लखनऊ का माहौल उत्सवमय हो गया है। तिरंगे की रोशनी, सजी हुई सड़कें और जगमगाते भवन मिलकर राजधानी को एक अलग ही पहचान दे रहे हैं। यह दृश्य न सिर्फ गणतंत्र दिवस के महत्व को दर्शाता है, बल्कि लखनऊवासियों के भीतर देश के प्रति गर्व और सम्मान की भावना को भी और मजबूत करता है।