प्रयागराज में नाबालिग गर्लफ्रेंड की हत्या कर लाश दफनाने वाले फौजी का जम्मू कनेक्शन सामने आया है। वह दूसरे की आईडी पर एक सिम भी चला रहा था। हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस सिम में जम्मू की एक महिला का आईडी प्रूफ, जबकि एड्रेस प्रूफ महाराष्ट्र का लगाया गया था। पुलिस अब हत्यारे के जम्मू, महाराष्ट्र कनेक्शन की जांच में जुट गई है। कमरे में मिली पर्ची में लिखा था नंबर
सूत्रों के मुताबिक, जांच के दौरान पुलिस को छात्रा के कमरे से एक पर्ची मिली थी। इसमें 13 जनवरी बर्थडे Deepak army लिखा था। इसके साथ ही इसमें 9797 सिरीज वाला एक नंबर भी लिखा मिला। गर्लफ्रेंड की हत्या का आरोपी हर्षवर्धन उर्फ दीपक इसी नंबर का इस्तेमाल करता था। इसके अलावा उसके पास एक और नंबर था। पुलिस की जांच में यह जम्मू-कश्मीर सर्किल का निकला। CAS में मिली जानकारी और भी चौंकाने वाली
सूत्रों के मुताबिक जांच के क्रम में इस नंबर का सीएएस (CAS) निकलवाया गया तो और भी चौंकाने वाली जानकारी सामने आई। पता चला कि इस सिम को लेने के लिए जो केवाईसी डॉक्यूमेंट लगाए गए, उनमें आईडी प्रूफ जम्मू-कश्मीर की एक महिला का था। इसके साथ ही एड्रेस प्रूफ महाराष्ट्र का यूज हुआ था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब तक कि जांच में फिलहाल उसके जम्मू कश्मीर में तैनात रहने की कोई जानकारी नहीं मिली है। महाराष्ट्र का भी कोई कनेक्शन सामने नहीं आया है। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि आखिर उसे यह सिम कैसे मिला। फिलहाल अब इसकी भी जांच की जाएगी कि जिस सिम का इस्तेमाल आरोपी कर रहा था, उसमें लगा आईडी प्रूफ व एड्रेस प्रूफ जिनसे संबंधित है, उनका आरोपी से क्या कनेक्शन है। क्या होता है CAS, इनवेस्टिगेशन में कैसे मिलती है मदद
साइबर एक्सपर्ट बताते हैं, क्राइम केस के इन्वेस्टिगेशन में पुलिस सस्पेक्ट या एक्यूस्ड के मोबाइल नंबर का CAS डिटेल निकलवाती है। इससे सिम एक्टिवेशन डेट के साथ कस्टमर डिटेल यानी केवाईसी डिटेल की भी जानकारी हो जाती है। यह भी पता चलता है कि सिम किस आईडी पर जारी हुआ। सिम कितनी बार पोर्ट हुआ और CAF यानी (Customer Acquisition Form) की डिटेल भी इसमें मिल जाती है। यहां तक कि उस रिटेलर का भी पता चल जाता है, जिसने सिम बेचा। आसान शब्दों में समझें तो CAS किसी भी मोबाइल नंबर की पूरी हिस्ट्री और केवाईसी का वह डेटाबेस है, जिसे टेलीकॉम कंपनी मेंटेन करती है। बैन फिर भी चला रहा था इंस्टाग्राम
सेना में इंस्टाग्राम व अन्य सोशल मीडिया एप का इस्तेमाल सुरक्षा कारणों से प्रतिबंधित किया गया है। सवाल यह है कि इसके बावजूद आरोपी कैसे इंस्टाग्राम चला रहा था। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आरोपी अपने अफसरों को चकमा देने के लिए ही दूसरे की आईडी पर लिए गए सिम से इंस्टाग्राम चला रहा था। उधर छात्रा के फूफा श्यामलाल ने कैंट थाने में घर से सात तोला गहने और एक लाख कैश गायब होने की भी तहरीर दे दी है। इसमें बताया गया है कि भतीजी का शव मिलने के बाद घर में तलाशी लेने के दौरान यह बात जानकारी में आई कि गहने व कैश गायब हैं। कैंट इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया- छात्रा के गायब होने के दौरान जो तहरीर दी गई, उसमें गहने व नकदी गायब होने की जानकारी नहीं दी गई। अब सात-आठ दिनों बाद यह बताया जा रहा है। उधर डीसीपी मनीष कुमार शांडिल्य का कहना है कि जेल भेजे जाने से पहले आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई। फिलहाल इसमें छात्रा के गहने व नकदी लेकर आने जैसी कोई बात सामने नहीं आई। अब जानिए क्या था मामला
हर्षवर्धन सिंह उर्फ दीपक (26) थरवई के कुसुमगुर गांव का रहने वाला है। वह सेना में नायक है। इस समय उसकी तैनाती पटियाला में थी। छात्रा साक्षी उसे जून 2025 से जानती थी और दोनों में प्रेम संबंध थे। साक्षी बनकट इस्माइल गंज सोरांव की रहने वाली थी। यह 2022 से शहर के कैंट में अपने फूफा के घर रहती थी। जीजी आईसी कटरा में इंटर की छात्रा थी। इंस्टाग्राम से दोनों संपर्क में आए थे। छात्रा कैंट में अपने फूफा के घर रहकर पढ़ाई करती थी। रास्ते में आते-जाते वह उससे मिलता था। इधर, हर्षवर्धन की शादी तय हो गई। 30 नवंबर को बारात जानी थी। इसलिए फौजी ने छात्रा से दूरी बनानी शुरू कर दी। छात्रा को जब शादी की बात पता चली तो उसने विरोध किया। कहा- वह शादी नहीं करने देगी। अगर उससे शादी नहीं की तो पुलिस में शिकायत करेगी। यह सुनकर आरोपी बौखला गया। इसके बाद 10 नवंबर को छात्रा सुबह आठ बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकली। रास्ते में बालन चौराहे के पास उसे मैं मिला और उसे बाइक पर बैठाकर अपने साथ ले गया। दिन भर मैं उसे कंपनी गार्डन में घुमाता रहा। शाम के पांच बजे के करीब उसे थरवई में लखरांवा गांव में एक बाग में ले गया। इसके बाद उसका पहले दुपट्टे से गला कस दिया। बेसुध होने पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। ———————– ये खबर भी पढ़ें…. शादी से 20 दिन पहले किया गर्लफ्रेंड छात्रा का मर्डर: इंस्टाग्राम पर 13 बार यूजरनेम बदला, मोबाइल फॉर्मेट किया; प्रयागराज के शातिर फौजी की कहानी प्रयागराज में फौजी ने 17 साल की छात्रा की हत्या अपनी शादी से 20 दिन पहले कर दी। 10 नवंबर को शहर से 15Km दूर बाग में छात्रा को मारकर लाश को जमीन में गाड़ दिया। 5 दिन बाद कुत्तों ने जमीन खोद डाली। छात्रा के हाथ और सिर के बाल दिखने लगे। यही वो यू-टर्न था, जिससे पुलिस छात्रा की लाश तक पहुंच सकी। पढ़ें पूरी खबर…