गर्लफ्रेंड की हत्या करने वाला बोला- बहुत खुश हूं:झांसी में मर्डर के बाद मुंडन कराया, हडि्डयां गंगाजी में बहाकर पाप धोना चाहता था

“मैं गर्लफ्रेंड प्रीति की हत्या कर लाश जलाकर बहुत खुश हूं। मुझे कोई पछतावा भी नहीं है। मैंने जो किया, वो ठीक किया। क्योंकि हम दोनों 10 साल से रिलेशन में थे। शादी भी कर चुके थे। वो लाखों रुपए ले चुकी थी और पूरी पेंशन भी लेती थी। मगर पीठ पीछे मुझे धोखा देकर प्रीति ब्यूटी पार्लर के मालिक से इश्क लड़ाती थी। मना करने पर रेप केस में फंसाने की धमकी देती थी। अब वो 3 लाख रुपए मांग रही थी, मैं दो लाख देने को तैयार था और पैसों की व्यवस्था भी कर ली थी, मगर वो 3 लाख पर अड़ गई। तब मैंने हत्या कर उसकी लाश जला दी। फिर मुंडन कराया। अस्थियां बोरी में भरकर प्रयागराज ले जाना था। वहां गंगाजी में अस्थियां प्रवाहित करके पाप धोना चाहता था। फिर सुसाइड कर लेता।” ये कबूलनामा झांसी के रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह परिहार (64) का है, जिसने 32 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड प्रीति (32) की 8 जनवरी को हत्या की। फिर लाश को जला दिया। अधजले अवशेष और राख नीले रंग के बक्से में भरी और ठिकाने लगाने निकला। 17 जनवरी की देर रात लोडिंग गाड़ी बुक की। बक्से से बदबू और पानी गिरने पर ड्राइवर को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राम सिंह, उसकी दूसरी पत्नी गीता रायकवार और उसके बेटे नितिन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए आरोपी राम सिंह की दो पत्नियां पहले से हैं आरोपी राम सिंह परिहार नंदनपुरा का रहने वाला है। 2022 में वह रेलवे में MCM सीनियर टेक्नीशियन के पद से रिटायर हुआ था। उसने पुलिस को बताया-40 साल पहले उसकी शादी गीता परिहार से हुई थी। एक बेटा शैलेंद्र और दो बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। शादी के 15 साल बाद गीता रायकवार से मुलाकात हुई थी। हम दोनों की दोस्ती हो गई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। बाद में हम लोगों ने शादी कर ली। दूसरी शादी के बाद पहली पत्नी को छोड़ा गीता की पहली शादी उरई के नरछा निवासी उदल रायकवार से हुई थी। अनबन होने के बाद गीता ने उदल को छोड़ दिया। उसकी पहली शादी से एक बेटा मनीष है। राम सिंह ने बताया कि गीता से शादी के बाद पहली पत्नी से अलग हो गया। हम दोनों फूटा चौपड़ा मोहल्ले में रहने लगे। दोनों को 20 साल पहले एक बेटा नितिन हुआ। सब कुछ ठीक चल रहा था। 10 साल पहले प्रीति से अफेयर शुरू हुआ राम सिंह ने बताया कि मैं एक रेलवे अधिकारी के बंगले पर खाना बनाता था। वहां प्रीति बर्तन धोने आती थी। 10 साल पहले प्रीति से दोस्ती हुई और हम दोनों में प्यार हो गया। प्रीति भी शादीशुदा है। उसकी दो बेटियां और एक बेटा है। प्रीति मुझसे 32 साल छोटी थी। हम दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। रिटायरमेंट के बाद उसी के साथ रह रहा था। मैं प्रीति को बहुत प्यार करता था, लेकिन वह पैसों की लालची थी। वह मुझसे लाखों रुपए ले चुकी थी और अब 43 हजार रुपए पेंशन आती थी। पूरी पेंशन प्रीति ही ले लेती थी। ब्यूटी पार्लर मालिक से अफेयर था एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने बताया-प्रीति का एक ब्यूटी पार्लर के मालिक फौजी से अफेयर था। इसके बारे में राम सिंह को पता चल गया था। वह प्रीति को लेकर उज्जैन चला गया था। प्रीति अपने साथ बच्चों को भी ले गई थी। सभी किराए के मकान में रहने लगे, मगर विवाद होने पर प्रीति अकेली ही झांसी आ गई थी। बाद में राम सिंह भी आ गया था। यहां आने के बाद प्रीति अपने नए प्रेमी पार्लर मालिक से मिलने लगी थी। राम सिंह को बहुत बुरा लगा। प्रीति 3 लाख रुपए मांगने लगी तो मर्डर प्लान किया। दो दिनों तक लाश के साथ सोया राम सिंह ने पुलिस को बताया-मैंने 20 दिन पहले ब्रह्म नगर में पहाड़ी पर एक मकान किराए पर लिया। वहां प्रीति को लेकर जाता था। 8 जनवरी की शाम को प्रीति को ले गया। हम दोनों ने शराब पी। प्रीति 3 लाख रुपए मांग रही थी, मैं दो लाख देने को तैयार था। पैसों का इंतजाम भी कर लिया था, मगर प्रीति नहीं मानी। उसने बताया- झगड़ा होने पर कुल्हाड़ी से सिर में वार कर प्रीति की हत्या कर दी। कमरे के फर्श पर बिखरे खून को साफ किया। दो दिन तक मैं शव के साथ सोता रहा। जब कमरे से बदबू आने लगी तो शव ठिकाने लगाने का प्लान बनाया। तब दूसरी पत्नी गीता और नितिन को सब कुछ बता दिया। दो क्विंटल लकड़ियां खरीदी, बेटे से बक्सा मंगवाया प्रीति के शव को ठिकाने लगाने के लिए राम सिंह ने बड़ा प्लान किया। उसने दूसरी पत्नी गीता रायकवार और बेटे नितिन से लोहे का बड़ा बक्सा और दो क्विंटल लकड़ियां मंगवाईं। 16 जनवरी की रात को घर के अंदर ही बक्से में लकड़ियां और लाश रखकर आग लगा दी। हंसते हुए बोला- मारने के बाद बहुत खुश हूं…
हत्याकांड के बाद रिटायर्ड रेलकर्मी राम सिंह के चेहरे पर कोई शिकन तक नहीं है। उसने मीडियाकर्मियों के सवालों के खुलकर जबाव दिए। हंसते हुए बताया कि हत्या करके उसे कोई अफसोस नहीं, बल्कि वह अब खुश है। एसएसपी ने गिरफ्तारी टीम में शामिल निरीक्षक विनोद मिश्रा, उपनिरीक्षक महेश चंद्र, चंदन सरोज की टीम को 25 हजार रुपए के पुरस्कार समेत घटना की सूचना देने वाले लोडर चालक को भी पुरस्कृत करने की बात कही। नीले रंग का पेंट मंगाकर बक्से को रंगा एसएसपी ने बताया कि बक्से के अंदर शव को रखकर जलाने से वह पूरी तरह काला पड़ गया था। बाहर निकालने पर किसी को शक न हो, इसके लिए शातिर राम सिंह बाजार से नीले रंग का पेंट खरीदकर लाया था। आग लगने की वजह से बक्सा गर्म हो गया था। पानी डालकर उसे पहले ठंडा किया। इसके बाद उसने नीले रंग से पूरे बक्से को पेंट किया था। इसके बाद राम सिंह ताला लगाकर निकल गया। सुबह 4 बजे वापस पहुंचा तो लाश पूरी जल चुकी थी। फिर पानी डालकर आगे बुझा दी। 17 जनवरी को बक्सा दूसरी पत्नी के घर पहुंचाना था। वहां से राख और अस्थियां लेकर प्रयागराज जाना था। राम सिंह लोडर बुक करके लाया। साथ में बेटा और अन्य लोग भी थे। लोडर में बक्सा लोड करके सभी निकल पड़े। 400 रुपए में बुक किया था लोडर ——————————————- ये खबर भी पढ़िए- गर्लफ्रेंड के टुकड़े-टुकड़े किए, नीले बक्से में रखे:झांसी में 7 दिन से एक-एक अंग जला रहा था, ऑटो में बक्सा रखकर भागा झांसी में बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। लाश के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। रिटायर्ड रेलकर्मी लाश को ठिकाने के इरादे से 7 दिन से रोज एक-एक अंग जला रहा था। बाद में बचे अधजले अंग, हड्डियों और राख को नीले बक्से में भरकर फेंकने जा रहा था। पढ़िए पूरी खबर… ……………….