गाजियाबाद के खोड़ा नगरपालिका में भ्रष्टाचार का मामला:BJP महानगर अध्यक्ष बोले- जो भी शामिल होंगे, उन पर कार्रवाई जरूर होगी

गर पालिका परिषद खोड़ा कॉलोनी, गाजियाबाद के वार्ड संख्या 8 में भ्रष्टाचार का गंभीर मामला सामने आया है। वार्ड 8 से भाजपा सभासद राहुल राजौरिया ने नगर पालिका के एक आउटसोर्सिंग कर्मचारी को कथित रूप से भ्रष्टाचार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा। पकड़े गए कर्मचारी की पहचान कृष्ण मुरारी झा के रूप में हुई है। इस पूरे मामले को लेकर भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा है कि जो भी लोग इस प्रकरण में शामिल पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा सभासदों ने खोला मोर्चा सभासद राहुल राजौरिया ने इस मामले की तत्काल शिकायत नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह से की और उनसे मुलाकात कर आरोपी कर्मचारी पर कार्रवाई की मांग रखी। आरोप है कि निर्धारित समय दिए जाने के बावजूद अधिशासी अधिकारी ने लगभग छह घंटे तक भाजपा के सभी सभासदों को कार्यालय में बैठाए रखा। इस रवैये से नाराज़ होकर सभासदों को धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होना पड़ा। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने आरोपी कर्मचारी को हटाने से इनकार करते हुए उसका समर्थन किया। इतना ही नहीं, उन्होंने कथित तौर पर यह भी कहा कि जितनी ताकत है लगा लो, मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इस बयान और रवैये से आक्रोशित भाजपा के सभी सभासदों ने एकजुट होकर विरोध दर्ज कराया और अधिशासी अधिकारी के खिलाफ भी मोर्चा खोल दिया। महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भी पहुंचे भाजपा के सभी सभासदों ने महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल से भेंट कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। महानगर अध्यक्ष ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए उच्च अधिकारियों से बातचीत की और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही उन्होंने सभी सभासदों से एसआईआर अभियान में सक्रिय रूप से भागीदारी करते हुए अधिक से अधिक मतदाता बनाने की अपील की, जिस पर सभी सभासदों ने पूर्ण सहयोग का भरोसा जताया। यह मांग भी रखी