गाजियाबाद के मंत्री नरेंद्र कश्यप को सदन में लगी फटकार:स्पीकर सतीश महाना के मना करने के बाद भी लगातार बोले जा रहे थे मंत्री

स्पीकर सतीश महाना ने यूपी सरकार के मंत्री नरेंद्र कश्यप क आज जमकर फटकार लगाई। स्पीकर के मना करने के बाद भी मंत्री बोले चले जा रहे थे, स्पीकर ने कहा बैठ जाइए वरना माइक बंद करवा दूंगा। उत्तर प्रदेश की विधानसभा में बजट पर चर्चा चल रही है। स्पीकर ने गाजियाबाद के मंत्री नरेंद्र कश्यप से कहा कि लगातार आपसे मना किया है,आपका टाइम पूरा हो चुका है उसके बाद भी बोले जा रहे हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में हुए थे शामिल गाजियाबाद के रहने वाले और इस समय योगी सरकार में राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप की राजनीतिक शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से हुई। एक समय उनकी पार्टी अध्यक्ष मायावती के खास लोगों में होती थी। 2 बार MLC और राज्यसभा सांसद तक का सफर नरेंद्र कश्यप ने बीएसपी में तय किया। 2016 में नरेंद्र कश्यप को पुलिस ने उनकी पुत्रवधू की हत्या के मामले में गिरफ्तार किय था। उनके ऊपर आरोप लगा कि उन्होंने दहेज के लिए अपने बेटे के साथ मिलकर अपनी बेटे की बहु की हत्या की है। इसके बाद वह बसपा से निकाले गए, उसके बाद उन्होंने 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए। भाजपा से वह मौजूद समय में एमएलसी हैं। 15 से 20 मिनट बोलते हैं नरेंद्र कश्यप की गिनती जमीन से जुड़े हुए नेताओं में होती है, वह किसी भी कार्यक्रम में माइक से बोलने लगे तो फिर 15 से 20 मिनट लगातार बोलते रहते हैं। आज सदन में टाइम पूरा होने के बाद जब बोल रहे थे तब स्पीकर उन्हें बार-बार रोक रहे थे।