गाजियाबाद में रात में लगा भीषण जाम:लालकुआं और इंदिरापुरम रोड पर फंसे लोग, बोले-ट्रैफिक पुलिसकर्मी न होने से हो रही समस्या

गाज़ियाबाद में शाम होते ही भीषण जाम लग गया।अलग-अलग स्थानों पर वाहन चालक जाम में जूझते रहे। पुलिस लाइन रोड पर भी हापुड चुंगी पर आधा किलोमीटर लंबा जाम लगा रहा। लालकुआं और इंदिरापुरम का भी यही हाल रहा। शहर में शाम होते ही लगातार जाम समस्या बन रही है। सुबह भी लगा था जाम गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में आज सुबह भारी ट्रैफिक जाम ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई, निहो सोसायटी, कनावनी पुस्ता रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम इतना भीषण है कि वाहन रेंगते रहे। ऑफिस जाने वाले कर्मचारी, स्कूल बसें और स्थानीय निवासी घंटों से फंसे रहे। लोगों का कहना है कि मौके पर न तो ट्रैफिक पुलिस कर्मी मौजूद हैं और न ही स्थानीय पुलिस, जिसके कारण स्थिति और बिगड़ती जा रही है। रात में फिर जाम लगा रात में 8 बजे के बाद फिर शहर में जाम की स्थिति बन गई, जहां पुलिस लाइन रोड पर अलग-अलग स्थानों पर वाहन रेंगते रहे। जाम के चलते आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गाजियाबाद में ट्रैफिक पुलिस की ड्यूटी 2 शिफ्ट में रहती है। सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे और तो फिर दूसरी शिफ्ट तो फिर 2 बजे से रात 9 बजे तक रहती है