गोंडा में देर रात 8.30 बजे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक किसान की मौत हो गई यह हादसा मनकापुर थाना क्षेत्र के अंधियारी बाजार स्थित सीडीएस स्कूल के पास देर रात करीब 8:30 बजे हुआ। मृतक की पहचान 40 वर्षीय रक्षाराम वर्मा के रूप में हुई है। रक्षाराम वर्मा मोतीगंज थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव के निवासी थे। वह अपने खेत से गन्ना लादकर दतौली चीनी मिल जा रहे थे। रास्ते में अंधियारी बाजार के पास उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर एक गड्ढे में पलट गई है। ट्रैक्टर पलटने के बाद रक्षाराम वर्मा उसके नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल एंबुलेंस बुलाई और रक्षाराम वर्मा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मनकापुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है। कोतवाल ने मृतक के परिजनों को सूचित किया, जो मौके पर पहुंच रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मनकापुर कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि किसान गन्ना बेचने के लिए स्वयं ट्रैक्टर चलाकर चीनी मिल जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ है। फिलहाल इस घटना के बाद रक्षा राम के परिजनों में हड़कंप मचा हुआ है परिजनों का रो-रो कर हालात खराब हो गई है।