गोरखपुर में राप्तीनगर पावर हाउस से संचालित सी एम ग्रीड योजना के तहत कल यानी बुधवार को विशेष कार्य होंगे। इस दौरान राप्तीनगर फेस 3 फीडर, दूरदर्शन फीडर और पत्रकार पुरम फीडर सुबह 11:00 बजे से शाम 3:30 बजे तक बंद रहेंगे। बिजली विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से कहा है कि वे इस समय में अपने विद्युत उपकरणों का विशेष ध्यान रखें। विभाग ने चेतावनी दी है कि फीडर बंद रहने के कारण बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। कार्य समय पर पूरा करने का रहेगा प्रयास विभाग ने बताया कि सी एम ग्रीड योजना के तहत किए जा रहे कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए पूरी टीम सक्रिय है। विभाग ने उपभोक्ताओं से असुविधा के लिए खेद जताया और सहयोग की अपील की। इस दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए विभाग ने आपातकालीन संपर्क नंबर जारी किए हैं। उपभोक्ताओं को सलाह दी गई है कि किसी भी समस्या के लिए इन नंबरों का उपयोग करें और सुरक्षित तरीके से बिजली की आपूर्ति का इंतजार करें।