गोरखपुर पुलिस 26 जनवरी को दिखाएगी दम, देखिए ड्रोन VIDEO:परेड में शामिल होंगे केंद्रीय मंत्री, SP सिटी बोले- तैयारी पूरी

गोरखपुर में गणतंत्र दिवस को लेकर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह तैयार है। रविवार को पुलिस लाइन परेड ग्राउंड में पुलिसकर्मियों ने परेड और अन्य कार्यक्रमों का रिहर्सल किया। 26 जनवरी को सुबह 9 बजे पुलिस लाइन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान परेड, ध्वजारोहण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। पुलिस विभाग के जवान अपने साहस और अनुशासन का प्रदर्शन करेंगे। गणतंत्र दिवस के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। जिले भर में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, होटलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध लोगों की गहन जांच की जा रही है। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जा रही है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड
इस बार का गणतंत्र दिवस गोरखपुर के लिए खास बन गया है। जिले के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट सेवा के लिए दिया गया है। सम्मानित होने वाले पुलिस अधिकारी: गणतंत्र दिवस पर मिला यह सम्मान गोरखपुर पुलिस के लिए गर्व की बात है। साथ ही यह प्रदेश में अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई का मजबूत संदेश भी देता है।