गोरखपुर में सीएम ग्रिड योजना के तहत होने वाले कार्य और शहर में रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के कारण गुरुवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने शटडाउन का समय और प्रभावित फीडरों की सूची जारी करते हुए उपभोक्ताओं से पहले से तैयारी करने की अपील की है। तीन फीडरों की आपूर्ति तीन घंटे रहेगी बंद
विद्युत विभाग के अनुसार रामजानकी नगर, कृष्णा नगर और मोती पोखरा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगी। इस दौरान इन क्षेत्रों में बिजली पूरी तरह बाधित रहेगी। लाइन शिफ्टिंग व रोड चौड़ीकरण से कई और फीडर प्रभावित
इसके अलावा रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र खोराबार के 11 KV रामगढ़ फीडर, विद्युत उपकेंद्र लोहिया इंक्लेव के 11 KV लालपुर टीकर फीडर, विद्युत उपकेंद्र इंडस्ट्रियल स्टेट के 11 KV पश्चिमी जनप्रिय फीडर, विद्युत उपकेंद्र सूरजकुंड तथा विद्युत उपकेंद्र पीपीगंज के 11 KV बड़हरा फीडर की आपूर्ति सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बाधित रहेगी। विभाग की अपील, पहले निपटा लें जरूरी काम
विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कार्य पूरा होने के बाद आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि तय समय को ध्यान में रखते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके। विभाग ने असुविधा के लिए खेद भी जताया है।