गोरखपुर में रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण विद्युत आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि यह कार्य शहर में सड़कों के चौड़ीकरण और विद्युत लाइनों के सुरक्षित स्थानांतरण के लिए किया जा रहा है। इससे भविष्य में विद्युत आपूर्ति में स्थिरता और सुरक्षा सुनिश्चित होगी। यह फीडर होंगे प्रभावित विद्युत विभाग ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 KV फेस 4 फीडर और 11 KV नकहा फीडर, विद्युत उपकेंद्र लालडिग्गी के 11 KV हिंदी बाजार फीडर, और विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर के 11 KV कोतवाली फीडर की बिजली सेवा बुधवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह बिजली विभाग ने इन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि इस समय अपने जरूरी उपकरणों और कार्यों का प्रबंध पहले से कर लें। विभाग ने कहा कि यह असुविधा केवल अस्थायी है और कार्य पूर्ण होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी जाएगी।