गोरखपुर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर तारामंडल स्थित श्री बालाजी मंदिर में रविवार को प्रातः 3:30 बजे से अनवरत जलाभिषेक का सिलसिला जारी रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान के चरणों में जल चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ बनी रही। बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष जितेंद्र मणि तिवारी, उपाध्यक्ष अमितेश्वर कुमार दुबे (बबलू), सचिव आशुतोष कुमार सिंह समेत समिति के सभी सदस्यों के सहयोग से पूरे आयोजन को सकुशल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। फगुआ कार्यक्रम में दिखी आस्था और उत्साह महाशिवरात्रि के अवसर पर बालाजी सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से फगुआ कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भाग लिया। भक्ति गीतों और पारंपरिक माहौल के बीच श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। भगवान नर्मदेश्वर से की मंगलकामना इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान नर्मदेश्वर से सभी के सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। समिति के सदस्य केके त्रिपाठी, सभापति पांडेय, रितेश त्रिपाठी, छोटू, विजय सिंह, केएन सिंह और रंजन बाबा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे और व्यवस्थाओं में सहयोग किया।