गोरखपुर में महिलाओं ने बिखेरे देशप्रेम और संस्कृति के रंग:’जय जवान-जय किसान’ नाटक ने जीता दिल, अग्रवाल महिला मंडल का भव्य आयोजन

गोरखपुर के अग्रवाल महिला मंडल की ओर से बुधवार को वसंत पंचमी, लोहड़ी और रिपब्लिक डे का एक सामूहिक प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस आयोजन में संस्था की महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रोग्राम से सबका मन मोह लिया। महिलाओं ने जय जवान जय किसान थीम पर एक सामूहिक नाटक पेश किया। जिसमें किसानों की कड़ी मेहनत को दर्शाया गया। इस नाटक के माध्यम से धरती को उपजाऊ बनाए रखने का सुंदर संदेश दिया गया। साथ ही अन्य प्रोग्रामों से महिलाओं ने मौहौल खुशनुमा बना दिया। हास्य नाटक में दर्शकों ने जमकर ठहाके लगाएं। सभी ने मिलकर एकता और सामाजिक सेवा का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में संस्थापिका प्रेसिडेंट सुधा मोदी, सेक्रेटरी मित्ताली जालान, एडिटर साधना अग्रवाल, समताअग्रवाल, सीमा अग्रवाल, रीता अग्रवाल, मधु अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, रुची अग्रवाल, दीपाली अग्रवाल, स्मिता अग्रवाल सहित कई सदस्य मौजूद रहे।