गोरखपुर में मां- बेटी की हत्या कर दी गई है। बदमाशों ने घर में घुसकर धारदार हथियार हमला किया है। घटना रात 9:30 बजे की है। बताया जा रहा है कि प्रॉपर्टी को लेकर विवाद था। दोनों के शव उनके घर में अलग-अलग कमरों में मिले है। दोनों के शरीर पर चोट के निशान है। सूचना मिलते ही शाहपुर थाना पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे। डीआईजी और एसएसपी भी घटना स्थल पर पहुंच गए है। फोरेंसिक टीम ने घर का मुआयना किया और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी है। डॉग स्क्वायड भी मौके पर बुलाया गया है। मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, आसपास के इलाके में लोगों में दहशत है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। 4 तस्वीरें देखिए अब पढ़िए पूरा मामला
घटना थाना शाहपुर के गीता वाटिका के पास की है। गीता वाटिका कॉलोनी के पास घोसी पुरवा में विमला (60) अपनी मां शांति देवी (90) के साथ रहती थी। मकान में 2 से 3 किरायेदार भी रहते है। विमला रामा फर्नीचर की दुकान पर पिछले 8 साल से काम करती थी। शांति देवी के पति की 30 साल पहले मौत हो चुकी थी। मूल रूप से पीपीगंज की रहने वाली शांति देवी रेलवे कारखाने के सामने चाय की दुकान चलाती थीं। शांति देवी की बड़ी बेटी सुशीला शादी के बाद लखनऊ में रहती हैं, जबकि विमला ने शादी नहीं की थी। दुकान मालिक ने कई बार किया फोन
रविवार की शाम को विमला फर्नीचर की दुकान से घर लौटी थी। सोमवार सुबह से उनका कोई पता नहीं चला। दुकान मालिक रामानंद ने सुबह 10 बजे कई बार फोन किया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। रात 8 बजे दुकान बंद करके वह खुद मकान पहुंचे और दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और शव पाए। जांच में पता चला कि रात में घर में भोजन मंगवाया गया था। दूध गैस चूल्हे पर गर्म किया गया था। इससे संकेत मिलता है कि घटना अचानक हुई और कोई कोशिश नहीं हुई कि मृतक भाग सके। मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा होने की आशंका है। शरीर पर चोटों के निशान
पुलिस के अनुसार, विमला के सिर पर गंभीर चोट है, जिससे लगता है कि उन पर हथौड़े जैसी किसी भारी चीट से हमला किया गया। शांति के शरीर पर भी कई चोटों के निशान मिले हैं। प्राथमिक जांच में इसे स्पष्ट रूप से हत्या का मामला माना जा रहा है। डीआईजी और एसएसपी मौके पर मौजूद
पुलिस ने डॉग स्क्वॉड को बुलाया। डीआईजी और एसएसपी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस आसपास के पड़ोसियों और गवाहों के बयान इकट्ठा कर रही है। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड की मदद से हत्या की गहन जांच जारी है। खबर अपडेट की जा रही है।