गोरखपुर में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का हुआ औचक निरीक्षण:CMO ने समय से स्टाफ उपस्थिति और अलाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

गोरखपुर में प्रत्येक रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया गया। जिसके निरीक्षण डॉ. राजेश झा (CMO) और डॉ. ए.के. चौधरी (अपर CMO) ने अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर किया। CMO डॉ. राजेश झा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डोहरिया और आबूराम में आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ठंड के मौसम को देखते हुए निर्देश दिया कि किसी भी मरीज को दवा या इलाज के लिए इंतजार न करना पड़े। समय से उपस्थिति और अलाव की व्यवस्था के निर्देश निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों को समय से उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए आरोग्य मेले में अलाव की समुचित व्यवस्था कराने को कहा गया। पीपीगंज और जंगल अगही में एसीएमओ का निरीक्षण अपर CMO डॉ. ए.के. चौधरी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीपीगंज और जंगल अगही में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, स्टाफ की उपस्थिति और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का उद्देश्य रविवार के दिन भी आम जनता को सुलभ और निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को समय पर इलाज मिल सके।