गोरखपुर में चल रहे रोड चौड़ीकरण और यूटिलिटी लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण शनिवार को विभिन्न उपकेंद्रों से जुड़े कई फीडरों की बिजली आपूर्ति निर्धारित समय तक बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने पहले से सूचना जारी कर उपभोक्ताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है। 11 बजे से 4 बजे तक इन फीडरों पर असर
शनिवार को सुबह 11.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक राप्तीनगर उपकेंद्र के 11 KV राम जानकी नगर व फेस फोर फीडर, भटहट उपकेंद्र के 11 KV भटहट फीडर, पादरी बाजार उपकेंद्र के 11 KV पादरी बाजार व सरस्वतीपुरम फीडर, पीपीगंज उपकेंद्र के 11 KV विश्वबैंक फीडर, खोराबार उपकेंद्र के 11 KV सूबाबाजार फीडर तथा लोहिया इंक्लेव उपकेंद्र के 11 KV लालपुर टीकर फीडर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। भटहट में अलग समय पर कटौती
इसके अतिरिक्त यूटिलिटी शिफ्टिंग कार्य के तहत भटहट उपकेंद्र के 11 KV बैलों फीडर की विद्युत आपूर्ति सुबह 10.00 बजे से शाम 04.00 बजे तक बाधित रहेगी। इस अवधि में संबंधित इलाकों में बिजली उपलब्ध नहीं रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील
विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और बिजली उपकरणों का सुरक्षित उपयोग करने की अपील की है, ताकि असुविधा कम हो सके।