गोरखपुर में सड़क चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य के कारण सोमवार को कई इलाकों में घंटों बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग ने पहले से जानकारी देते हुए उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारी करने को कहा है। विद्युत विभाग ने प्रभावित इलाकों के उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं समय से कर लें, ताकि बिजली कटौती के दौरान असुविधा से बचा जा सके। तारामंडल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में छह घंटे बिजली बंद
33/11 केवी उपकेंद्र तारामंडल के सभी फीडर सोमवार को सुबह 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेंगे। इस दौरान तारामंडल, बुध विहार, इंद्रानगर, नहर रोड, दाउदपुर, विलंदपुर, गौतम विहार, विवेलपुरम, कैलाशपुरी और सिद्धार्थ एनक्लेव समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। राप्तीनगर और भटहट क्षेत्र में भी आपूर्ति रहेगी बाधित रोड चौड़ीकरण और लाइन शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत उपकेंद्र राप्तीनगर के 11 केवी राम जानकी नगर, नकहा और फेस फोर फीडर की बिजली आपूर्ति सोमवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बंद रहेगी। इसी अवधि में विद्युत उपकेंद्र भटहट के 11 केवी भटहट फीडर से जुड़े इलाकों में भी बिजली नहीं रहेगी। विरासत गलियारा क्षेत्र में आंशिक कटौती विरासत गलियारा में सड़क चौड़ीकरण के चलते 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र बक्शीपुर के अंतर्गत लाइन शिफ्टिंग कार्य किया जाएगा। इसके कारण 11 केवी बक्शीपुर और दीवान बाजार पोषक से जुड़े क्षेत्रों में सोमवार को सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक बिजली आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।