गोरखपुर में CM योगी ने बच्चों को गुजिया खिलाई, VIDEO:पूछा- कौन सी क्लास में पढ़ती हो, फोटो लेना है तो इधर आओ

गोरखपुर में CM योगी का होली के दिन बच्चों को गुजिया खिलाने का वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि सीएम योगी बच्चों के बीच घिरे हुए हैं। वह बच्चों से बात करते हैं और उन्हें अपने हाथों से गुजिया खिला रहे हैं। इस दौरान एक बच्ची से पूछा किस क्लास में पढ़ती हो तो बच्ची ने कहा- हम एक में पढ़ते हैं और मेरी दोस्त 2 में पढ़ती है। इस पर सीएम योगी ने कहा- अच्छा और मुस्कुराने लगे।। इस दौरान एक बच्ची को गुजिया देने लगे। बच्ची थोड़ी देर के लिए सामने फोटो खिंचवाने के लिए खड़ी रही। इस पर सीएम ने कहा- फोटो खिंचवाना है तो इधर आओ। वीडियो गोरखनाथ मंदिर का बताया जा रहा है। जब सीएम योगी नरसिंह की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने वीडियो बना लिया।