गोरी नागौरी के ठुमके लगाते ही झूम उठे युवा:आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए…गाने पर किया परफॉर्म

फर्रुखाबाद में रंगोत्सव का कार्यक्रम जिला पंचायत के तत्वाधान में जिला पंचायत के ही परिसर में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में परफॉर्मेस देने के लिए मुंबई से सिंगर सहित गोरी नागौरी को भी आईं हैं। इस दौरान मंच पर जैसे ही गोरी नागौरी आईं उन्होंने गाने पर अपनी परफॉर्मेंस दी इस दौरान युवा झूम उठे। बुधवार की देर शाम को कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह यादव ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मोनिका यादव, प्रतिनिधि सचिन यादव ने भी दीप प्रज्वलित किया। इसके बाद गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। जहां कलाकारों ने इसकी प्रस्तुति दी।
इसके बाद सिंगर शिफा रूबी को बुलाया गया। यह मुंबई से आईं थी। एआर रहमान के साथ कार्य किया। उनके साथ जो गाना गाया उससे शुरुआत की। नील समुंदर है मैं रेत का साहिल हूं। केसरिया तेरा इश्क है प्रिया, चंदा भी दीवाना है तेरा इश्क है पिया प्रस्तुति दी। तुम पहली बार मिले हम्मा हम्मा की प्रस्तुति दी। ऐसी नजर से देखा जालिम ने चौंक कर कलेजा रख दिया चाकू की नोक पर इस गाने पर युवा झूमने लगे वहीं वीडियो भी बताने नजर आए। इसके बाद ढोल बाजे गाने की प्रस्तुति दी। आज की रात मजा हुस्न का आंखों से लीजिए कि प्रस्तुति दी। गाड़ी भेजकर बुलाए गए थे लोग कार्यक्रम को लेकर गाड़ियों को अमृतपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव में भेजा गया था। वहीं अन्य गांव में भी गाड़ियों को भेजा गया था। वहां से भी लोग आए थे। वहीं कार्यक्रम स्थल पर एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी गई। इस दौरान लड्डू और बालूशाई का वितरण भी किया गया। गौरी नागौरी के आते ही खुश हुए युवा जैसे ही गोरी नागौरी मंच पर आई लोगो से कहा गया मोबाइल की लाइट को जला ले। इस दौरान युवाओ में गौरी नागौरी को लेकर उत्साह देखने को मिला। युवा कुर्सी छोड़कर खड़े हो गए। उन्होंने बलम पिचकारी तूने मुझे मारी सीधी साधी छोरी शराबी हो गई सहित एक अन्य गाना पर अपनी परफॉर्मेंस दी। वहीं देर तक कार्यक्रम चलता रहा।