चंदौली में गुरुवार की सुबह में प्रेमी युगल के जहर खाकर लिया। प्रेमिका की मौके पर मौत हो गई। जबकि प्रेमी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया है, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रेमी सात महीने पहले जेल से छूटकर आया था। यह पूरा मामला चकिया थाना क्षेत्र के दिरेहू पहाड़ी का है। दरअसल दिरेहू निवासी 19 वर्षीय राज सोनकर पुत्र बसंत सोनकर की बगल के चकिया बाजार के किशोरी से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के घर वालों को सामाजिक भेदभाव के चलते यह पसंद नहीं था। परिवार के खिलाफ जाकर दोनों घर से फरार हो गए थे। फिर किशोरी के परिजनों ने युवक पर पॉक्सो एक्ट और अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया। इसकी सूचना होने पर युवक और किशोरी वापस घर आ गए। लेकिन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट और अपहरण के साथ गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई करके उसको जेल भेज दिया। जेल से मार्च में जमानत पर रिहा हुआ था। युवक की ट्रॉमा सेंटर में 10 घंटे बाद मौत राज गुरुवार की सुबह 5 बजे किशोरी के साथ पहाड़ी पर गया था। वहां दोनों ने चूहे मारने की दवा खा लिया। जब सैर और दौड़ लगाने आसपास के युवक पहुंचे तो, दोनों को जमीन पर अचेत अवस्था में गिरा हुआ देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि युवक को प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रॉमा सेंटर में युवक का पूरे दिन चले इलाज के बाद भी नहीं बचाया जा सका। ट्रॉमा सेंटर के चिकित्सकों ने शाम की करीब 5 बजे राज को भी मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों के फोन जब्त किए बता दें कि घटनास्थल से पुलिस ने जहरीली दवा का रैपर बरामद किया गया है। इसके साथ ही दोनों के मोबाइल फोन भी जब्त कर लिए गए हैं ताकि बातचीत के आधार पर घटना की पृष्ठभूमि स्पष्ट की जा सके। वहीं, चकिया थाना एसएचओ अर्जुन सिंह ने बताया कि युवक और किशोरी की मौत हो चुकी है। युवक पर चकिया थाने में पहले से भी मुकदमा दर्ज था। उन्होंने आगे कहा कि पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।