चंदौली में बाइक सवार युवक की मौत:तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंहताली स्थित नेशनल हाईवे-19 पर देर शाम एक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान कंदवा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी तेज प्रताप यादव (लगभग 40 वर्ष) के रूप में हुई है। अलीनगर थाना प्रभारी अनिल पांडेय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के आने के बाद शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।