चंद्रशेखर बोले- SIR में तेजी क्यों, क्या कुछ छिपा रहे:शाह से निराश से हैं प्रमोद तिवारी, भाजपा सांसद बोले- बिहार के बाद बंगाल की बारी

संसद के शीतकालीन सत्र में गुरुवार को नौवें दिन SIR पर चर्चा हो रही है। लखनऊ सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार सुबह जैसे ही लोकसभा के बाहर कार उतरे। उनके पास कांग्रेस सांसद जयराम रमेश पहुंचे। रमेश ने ‘सरदार पटेल की इनसाइड स्टोरी: मणिबेन पटेल की डायरी’ नाम की किताब सौंपी। कहा- ये गुजराती में है, इसे पढ़िएगा। राजनाथ ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘अंग्रेजी में दीजिए। मैं गुजराती नहीं जानता हूं।’ इतना कहकर राजनाथ सिंह आगे बढ़ गए। सांसद चंद्रशेखर ने कहा- मैं समझता हूं कि सरकार दलितों के मताधिकार को छीनना चाह रही है। SIR में इतनी तेजी क्यों की जा रही है, क्या वे कुछ छिपाना चाहते हैं? वहीं, अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने संसद में गृह मंत्री अमित शाह के भाषण पर कहा-अफसोस है कि सरकार की तरफ से कोई सही, सटीक उत्तर नहीं आया। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संसद में अमित शाह के भाषण पर कहा- वह कांग्रेस संगठन का जिक्र कर रहे थे, जिसका SIR से कोई वास्ता नहीं है। यह दर्शाता है कि सटीक जवाब देने की जगह वे खोखलापन दिखा रहे थे। कल मैं अमित शाह से बहुत निराश हुआ। यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिनवा ने भारत निर्वाचन आयोग से प्रदेश में SIR की डेडलाइन सात दिन बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि यूपी में SIR गणना फॉर्म भरवाने और कलेक्शन के लिए और अधिक समय की आवश्यकता है। प्रदेश में SIR प्रक्रिया पूरी होने में सिर्फ 1 दिन बचे हैं। अभी तक SIR के 98.14% फॉर्म भरे जा चुके हैं। प्रदेश में 15.44 करोड़ मतदाता हैं। SIR को लेकर विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है। आरोप है कि अधिक दबाव के कारण BLO खुदकुशी कर रहे हैं या उनकी मौत हो रही है। संसद में यूपी के सांसदों की एक्टिविटी के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…